फीफा वर्ल्ड कप का रोमांचक सफर: 1930 से आज तक

खेल

फीफा विश्व कप क्या है? इसकी स्थापना कब और कहा हुई थी ?

FIFA का पूरा नाम है Fédération International Football Association। इसकी स्थापना 21 मई 1904 को पेरिस, फ्रांस में हुई थी। यह संस्था दुनिया भर में फुटबॉल को संचालित करती है और अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट आयोजित कराती है।

पहला FIFA World Cup साल 1930 में उरुग्वे में खेला गया था, जिसमें मेजबान उरुग्वे पहली विश्व चैंपियन बनी। इसके बाद से यह टूर्नामेंट हर चार साल में आयोजित किया जाता है। हालांकि, द्वितीय विश्व युद्ध के कारण 1942 और 1946 में इसका आयोजन नहीं हो सका।
अब तक ब्राज़ील ने सबसे ज्यादा 5 बार FIFA World Cup जीता है, जबकि अर्जेंटीना, फ्रांस, जर्मनी, इटली और स्पेन जैसी टीमें भी विश्व फुटबॉल की बड़ी ताकत मानी जाती हैं।
अब तक इतिहास में 23 FIFA World Cup आयोजित हो चुके हैं। 2026 का टूर्नामेंट 24वां FIFA World Cup है।

FIFA World Cup कैसे खेला जाता है?


हर चार साल में दुनिया भर की राष्ट्रीय टीमें पहले क्वालिफाइंग मुकाबले खेलती हैं। जो टीमें क्वालिफाई करती हैं, वे World Cup में पहुंचती हैं। 2026 से पहली बार 48 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इन टीमों को 12 ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप स्टेज के बाद सर्वश्रेष्ठ टीमें नॉकआउट राउंड में पहुंचती हैं, जहां हारने वाली टीम बाहर हो जाती है और जीतने वाली आगे बढ़ती है। आखिर में दो सर्वश्रेष्ठ टीमें फाइनल खेलती हैं और विजेता विश्व चैंपियन बनता है।

साल 2026 FIFA World Cup इतिहास का सबसे बड़ा विश्व कप होगा। इसमें पहली बार 48 टीमें हिस्सा ले रही हैं और इसकी मेजबानी अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको मिलकर कर रहे हैं।


2026 में कौन-कौन सी बड़ी टीमें खेल रही हैं?


इस विश्व कप में अर्जेंटीना, ब्राज़ील, फ्रांस, स्पेन, इंग्लैंड, जर्मनी, पुर्तगाल, नीदरलैंड, बेल्जियम, क्रोएशिया, मेक्सिको, अमेरिका, जापान, मोरक्को, स्विट्ज़रलैंड और कई अन्य देशों की कुल 48 टीमें हिस्सा ले रही हैं।

2026 World Cup की खास बातें!


इस बार टूर्नामेंट की मेजबानी अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको संयुक्त रूप से कर रहे हैं। पहली बार 48 देशों की टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिससे मुकाबले पहले से ज्यादा रोमांचक और बड़े हो गए हैं।
FIFA World Cup दुनिया का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला खेल आयोजन है। इसे अरबों दर्शक लाइव देखते हैं। यह सिर्फ एक टूर्नामेंट नहीं बल्कि अलग-अलग देशों, संस्कृतियों और करोड़ों फुटबॉल प्रेमियों को जोड़ने वाला वैश्विक उत्सव है।

भारत और FIFA World Cup


भारत अब तक सीनियर पुरुष FIFA World Cup के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाया है। हालांकि 1950 में भारत ने क्वालिफाई किया था, लेकिन विभिन्न कारणों से टीम टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले सकी। वहीं, भारत ने 2017 FIFA Under-17 World Cup की सफल मेजबानी कर दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा था। आज भारतीय फुटबॉल लगातार आगे बढ़ रहा है और भविष्य में World Cup खेलने का सपना देख रहा है।

“यही वजह है कि FIFA World Cup सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि दुनिया का सबसे बड़ा फुटबॉल महाकुंभ माना जाता है, जहाँ करोड़ों प्रशंसकों की निगाहें अपने पसंदीदा खिलाड़ियों और टीमों पर टिकी रहती हैं। फिलहाल इस रिपोर्ट में इतना ही।