करवा चौथ 2026: आज है करवा चौथ, जानें शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय का समय, पूजा विधि और महत्व।

भारत राज्य लेटेस्ट न्यूज़

करवा चौथ का व्रत हिंदू धर्म में सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन महिलाएं सूर्योदय से लेकर चंद्रोदय तक निर्जला व्रत रखती हैं और शाम को भगवान शिव, माता पार्वती, भगवान गणेश और करवा माता की पूजा करती हैं। इसके बाद चंद्रमा को अर्घ्य देकर पति के हाथों से जल ग्रहण करके व्रत खोलती हैं।

इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु, सुख-समृद्धि और खुशहाल वैवाहिक जीवन की कामना करते हुए व्रत रखती हैं। मान्यता है कि इस दिन विधि-विधान से पूजा करने और चंद्रमा को अर्घ्य देने से वैवाहिक जीवन में सुख-शांति बनी रहती है। इस दिन महिलाएं सोलह श्रृंगार करती हैं और शाम को करवा चौथ की कथा सुनने के बाद चंद्रोदय का इंतजार करती हैं।

_करवा चौथ 2026 कब है?__
इस साल करवा चौथ का व्रत 29 अक्टूबर 2026, गुरुवार को रखा जाएगा।

चतुर्थी तिथि आरंभ: 29 अक्टूबर 2026 को सुबह 01:06 बजे से
चतुर्थी तिथि समाप्त: 29 अक्टूबर 2026 को रात 10:09 बजे तक

_करवा चौथ शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय समय_
पूजा मुहूर्त: शाम 5:38 बजे से 6:56 बजे तक
व्रत अवधि: सूर्योदय से चंद्रोदय तक
चंद्रोदय: रात करीब 8:17 बजे

_इस साल का विशेष संयोग:_
इस साल का करवा चौथ विशेष रूप से शुभ माना जा रहा है, क्योंकि परिघ, मालव्य राजयोग, बुधादित्य राजयोग, शुक्रादित्य राजयोग जैसे मंगलकारी संयोग बन रहे हैं। यह योग व्रत के फल को कई गुना बढ़ाने वाले माने जाते हैं।