डीएम तनय सुल्तानिया पहुंचे भोजपुर, बाढ़ पीड़ितों से की मुलाकात

डीएम तनय सुल्तानिया पहुंचे भोजपुर, बाढ़ पीड़ितों से की मुलाकात

Spread the love

भोजपुर के जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया ने बाढ़ पीड़ितों के बीच जाकर क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि सरकार पूरी तरह से जनता के साथ है और बाढ़ पीड़ितों के लिए आवश्यक सामग्री मुहैया कराई जा रही है।

डीएम सुल्तानिया ने कहा कि वर्तमान में स्थिति नियंत्रण में है और प्रशासन हर संभव मदद के लिए तत्पर है। उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों की गति बढ़ाने के निर्देश दिए।

इसके साथ ही, जनसुराज के नेता और शिक्षाविद श्यामनंदन ओझा तथा शाहपुर प्रखंड की प्रमुख पुतुल शाह भी बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे। उन्होंने भी हालात का अवलोकन किया और पीड़ितों से बातचीत की, ताकि उन्हें आवश्यक सहायता प्रदान की जा सके।

यह भी पढ़े- राष्ट्रीय पोषण माह 2024 : आंगनबाड़ी केन्द्रों में वजन त्यौहार व बीएमआई जांच का किया गया आयोजन

इस समय, प्रशासनिक टीम बाढ़ राहत कार्यों में जुटी हुई है और प्रभावित लोगों की मदद के लिए विभिन्न उपाय किए जा रहे हैं।


Spread the love

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *