काशीपुर मे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने मंडल कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक

काशीपुर मे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने मंडल कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक

Spread the love

उत्तराखंड के काशीपुर मे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्य सभा सांसद महेंद्र भट्ट के सदस्यता अभियान के दोरान कुंदेश्वरी रोड स्थित शिवाय रिज़ॉर्ट मे पहुँचने पर मंडल आवास विकास के कार्यकर्ताओ के द्वारा उनको बुके देकर जोरदार स्वागत किया गया। साथ ही अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई ।

यह भी पढ़े- पुलिस अधीक्षक ने की बैठक, रिजर्व पुलिस लाइन सभागार में की अपराध समीक्षा

सदस्यता अभियान के दोरान उन्होंने सभी पार्टी के मंडल कार्यकर्ताओ से भारतीय जनता पार्टी के ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाये जाने पर जोर दिया।फिर उन्होनें कहा कि अधिकतम सदस्यता सभी के द्वारा कराई जानी चाहिए क्योकि इसी लक्ष्य को लेकर भारतीय जनता पार्टी आगे बड़ रही है।

साथ ही 18 बर्ष के आयु के व्यक्ति का भी निर्वाचन आयोग मे नाम दर्ज होना चाहिए जिससे बह आगामी निकाय और ग्राम पंचायत के चुनाव मे भाग ले सके। इसके अलावा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के द्वारा बैठक मे भाग लेने आये नये सदस्यों को मुबाइल् एप के माध्यम से सदस्यता ग्रहण कराई गई। वही भारतीय जनता पार्टी आगामी चुनावो मे मजबूती के साथ सामने आने के लिए लगातार सदस्यता अभियान चला रही है जिसको भारतीय जनता पार्टी संगठन पर्व के रूप मे मना रही है।


Spread the love

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *