• Home
  • झारखंड
  • प्रमंडल स्तरीय किसान मेला सह प्रदर्शनी का आयोजन: कृषि मंत्री ने किया उद्घाटन
Image

प्रमंडल स्तरीय किसान मेला सह प्रदर्शनी का आयोजन: कृषि मंत्री ने किया उद्घाटन

Spread the love

झारखंड- 22 सितंबर 2024 को गोड्डा जिले के मेहरमा प्रखंड स्थित राम सुंदर राम उच्च विद्यालय बलबड्डा परिसर में प्रमंडल स्तरीय किसान मेला सह प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन माननीय मंत्री कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग, झारखंड सरकार, श्रीमती दीपिका पांडे सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया।

कार्यक्रम में कृषि निदेशक कुमार ताराचंद, निदेशक मत्स्य डॉ. एच एन द्विवेदी, उपविकास आयुक्त गोड्डा श्रीमती स्मिता टोप्पो, जिला कृषि पदाधिकारी, प्रमुख एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी भाग लिया।

मंत्री श्रीमती दीपिका पांडे सिंह ने मेला के आयोजन पर खुशी व्यक्त की और किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार द्वारा संचालित योजनाओं और नई तकनीकों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे इन योजनाओं का भरपूर लाभ उठाएं।

प्रदर्शनी में कृषि, पशुपालन, गव्य विकास और मत्स्य विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉल के माध्यम से विभिन्न कृषि योजनाओं की जानकारी दी गई।

यह भी पढ़े-भाजपा नेता हर्ष अजमेरा ने सदर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों का किया दौरा

इस कार्यक्रम के दौरान, फसल, सब्जी, फल और फूल श्रेणी में प्रदर्शनी प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें विजेताओं को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही, किसानों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया गया, जिसमें तीन लाभार्थियों को 55 लाख का ऋण वितरित किया गया। कुल 120 किसानों को उत्कृट कृषि पुरस्कार भी दिया गया।

बता दे की इस मेले में कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के अंतर्गत कुल 3 करोड़ 29 लाख रुपए की परिसंपत्ति, ऋण और पुरस्कार का वितरण किया गया।

इस कार्यक्रम में जिला कृषि पदाधिकारी गोड्डा मुकेश कुमार और संथाल परगना प्रमंडल के सभी जिलों से प्रगतिशील किसानों ने भाग लिया, जिससे यह मेला किसानों के लिए ज्ञान और संसाधनों का एक महत्वपूर्ण केंद्र बन गया।


Spread the love

Releated Posts

विश्व क्षय रोग दिवस पर एनटीपीसी केरेडारी और चट्टी बरियातु को मिला ‘निक्षय मित्र’ सम्मान

Spread the love

Spread the love‌‌NEWS BY: Pulse24 News केरेडारी , झारखण्ड – विश्व क्षय रोग (टीबी) दिवस के अवसर पर…


Spread the love
ByByPriyanka SirolaMar 25, 2025

3 दिवसीय पंचायत स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ

Spread the love

Spread the love‌‌NEWS BY: Pulse24 News गिरिडीह , झारखंड – तिसरी प्रखंड के गांधी मैदान में 3 दिवसीय…


Spread the love
ByByPriyanka SirolaMar 20, 2025

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया गया आयोजन

Spread the love

Spread the loveNEWS BY: Pulse24 News गिरिडीह , झारखंड – गिरिडीह जिले के तिसरी प्रखंड स्थित बेलवाना पंचायत…


Spread the love
ByByPriyanka SirolaMar 5, 2025

मनोज धान एवं प्रभात कुमार को दी गई भावभीनी विदाई

Spread the love

Spread the loveNEWS BY: Pulse24 News हजारीबाग , झारखण्ड – विनोबा भावे विश्वविद्यालय के कुलपति सभागार में शुक्रवार…


Spread the love
ByByPriyanka SirolaMar 4, 2025
1 Comments Text

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *