चुरचू में आवास योजनाओं के लाभुकों का गृह प्रवेश, डीडीसी ने बधाई-पत्र एवं फलदार पौधा देकर किया सम्मानित

झारखंड लेटेस्ट न्यूज़

(चुरचू हजारीबाग) प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण, पीएम-जनमन, अबुआ आवास योजना एवं बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर आवास योजना के तहत निर्मित पक्के मकानों में शनिवार, 21 नवंबर 2026 को चुरचू प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में लाभुकों का गृह प्रवेश कराया गया।इस अवसर पर उप विकास आयुक्त हजारीबाग रिया सिंह ने गृह प्रवेश करने वाले लाभुकों को बधाई देते हुए बधाई-पत्र एवं फलदार पौधा भेंटकर सम्मानित किया।

उन्होंने लाभुकों को नए घर में सुख, समृद्धि एवं खुशहाल जीवन की शुभकामनाएं दीं।उप विकास आयुक्त ने कहा कि सरकार की विभिन्न आवास योजनाओं का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद एवं वंचित परिवारों को सुरक्षित, सम्मानजनक और पक्का आवास उपलब्ध कराना है। अपना पक्का घर मिलने से गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के जीवन में सुरक्षा और खुशहाली आती है। गृह प्रवेश के दौरान लाभुकों के चेहरे पर खुशी एवं संतोष साफ झलक रहा था। जिला प्रशासन की ओर से आवास योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने तथा प्रत्येक पात्र लाभुक तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इस पहल से लाभुक परिवारों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।