देहरादून के मसूरी रोड पर स्थित मालसी स्थित चिड़ियाघर (देहरादून जू) में नन्हे मेहमान का आगमन।

उत्तराखंड मनोरंजन राज्य लेटेस्ट न्यूज़

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक नन्हे मेहमान का आगमन हुआ है। देहरादून के मसूरी रोड पर स्थित मालसी स्थित चिड़ियाघर (देहरादून जू) में उत्तराखंड के पहले सफेद बाघ, जिसका नाम ‘तेजस’ रखा गया है, उसका आगमन हो गया है। तेजस का बाड़ा 19 नवंबर 2026 को पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस बाड़े का उद्घाटन किया है।

कॉलेज छात्रों की फ्री एंट्री की घोषणा

इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा की है कि अब से कॉलेज के छात्र भी अपना पहचान पत्र दिखाकर इस खूबसूरत नन्हे बाघ का दीदार कर सकेंगे। इससे पहले मालसी जू में सिर्फ स्कूली छात्रों की फ्री एंट्री हुआ करती थी।

यह घोषणा देहरादून जू में आने वाले छात्रों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है।

बाघ ‘तेजस’ के बारे में मुख्य बातें

इस सफेद बाघ तेजस की बात करें तो यह एक नर व्हाइट रॉयल बंगाल टाइगर (Panthera tigris) है, जिसकी उम्र लगभग 2 वर्ष 5 महीने है। इसकी विशेषता इसकी चमकदार सफेद खाल पर काली धारियां और नीली आंखें हैं।

इस सफेद बाघ को केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण (CZA) की अनुमति के बाद वन्यजीव विनिमय कार्यक्रम के तहत ग्वालियर चिड़ियाघर से लाया गया है।

देहरादून जू टिकट प्राइस और टाइमिंग

यदि आपको भी अपने परिवार के साथ इस बाघ का दीदार करने का मन है तो आपको इसके लिए प्रति व्यक्ति 100 रुपये की टिकट लेनी पड़ेगी।


तेजस को देखने कब जाएं?

यदि आप तेजस से मिलने का प्लान बना रहे हैं तो ध्यान रखें कि सोमवार को देहरादून जू बंद रहता है। इसलिए मंगलवार से रविवार के बीच ही जाएं। सुबह 9 बजे जू खुलते ही जाना सबसे अच्छा रहेगा, क्योंकि उस समय भीड़ कम होती है और तेजस को आराम से देख सकते हैं।

देहरादून जू (मालसी) टाइमिंग:
जानकारी समय
विंटर टाइमिंग सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक
साप्ताहिक अवकाश हर सोमवार को बंद
टिकट प्राइस ₹100 प्रति व्यक्ति
स्कूल / कॉलेज छात्र पहचान पत्र पर फ्री एंट्री।