हजारीबाग में राहुल दुबे गैंग के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में दो अपराधी घायल

झारखंड लेटेस्ट न्यूज़

कटकमसांडी, हजारीबाग/अशोक बंटी राज

हजारीबाग। जिले में पिछले कुछ दिनों से राहुल दुबे गैंग के अपराधियों द्वारा लगातार की जा रही फायरिंग की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए हजारीबाग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सोमवार, 23 नवंबर 2026 को कटकमसांडी थाना क्षेत्र के डाटोखुर्द में हजारीबाग पुलिस और राहुल दुबे गैंग के अपराधियों के बीच मुठभेड़ होने की सूचना मिली।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षकअमन कुमार हजारीबाग एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम का जायजा लिया। इस मुठभेड़ में राहुल दुबे गैंग से जुड़े दो अपराधी घायल हुए हैं।

दीप नारायण भगत, पिता- बिल्टू साव, निवासी- पदमा, जिला हजारीबाग।राहुल कुमार उर्फ रॉकी, पिता- द्वारिका रविदास, निवासी- नगवां, थाना एवं जिला चतरा। पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को घायल अपराधियों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने तथा मामले में आगे की कार्रवाई के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए। जिले में लगातार हो रही गोलीबारी की घटनाओं के बीच पुलिस की इस कार्रवाई को अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है। पुलिस की आगे की जांच एवं कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। हजारीबाग पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों के बीच सख्त संदेश जाने की उम्मीद है।

हजारीबाग में राहुल दुबे गैंग के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में दो अपराधी घायल