• Home
  • उत्तराखंड
  • मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैयादूज की शुभकामनाएँ
Image

मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैयादूज की शुभकामनाएँ

Spread the love

उत्तराखंड- मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा तथा भैयादूज की शुभकामनायें दी है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों की सुख-शांति और समृद्धि की कामना करते हुए कहा है कि धनतेरस आरोग्यता के देव भगवान धन्वंतरी की पूजा का पर्व है। भगवान धन्वंतरी हम सबके जीवन में सुख-समृद्धि एवं आरोग्यता प्रदान करें इसकी उन्होंने कामना की है।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने दीपावली के पावन पर्व को सुख, समृद्धि और संपन्नता का प्रतीक बताते हुए सभी प्रदेशवासियों को दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि माँ लक्ष्मी और भगवान श्री गणेश जी के आशीर्वाद से हम सभी के जीवन में सुख समृद्धि, शांति एवं आरोग्यता का संचार हो।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दीपावली का यह पर्व राष्ट्रीय अस्मिता और गौरव का भी पर्व है। प्रकाश का यह पर्व हम सब के जीवन में धन, वैभव, यश, एश्वर्य और सम्पन्नता लेकर आये इसकी भी उन्होंने कामना की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दीपावली का पर्व सत्य, सद्भावना एवं मर्यादा का भी संदेश देता है। दीपों का यह पर्व भगवान राम के 14 वर्ष के वनवास के पश्चात वापस अयोध्या आने से भी जुड़ा है। दीपावली का पर्व बुराई पर अच्छाई और अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक है।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि गोवर्धन पूजा समाज एवं देश की आर्थिक एवं सांस्कृतिक संसाधनों के संरक्षण का प्रतीक है। भैयादूज के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों, विशेष रूप से महिलाओं को बधाई व शुभकामनाएँ देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पर्व भाई-बहनों के आपसी प्रेम, मातृ शक्ति के सम्मान के साथ परिवार एवं समाज में उनके महत्व को भी प्रदर्शित करता है।

यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में 66 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज स्मारक का किया लोकार्पण

मुख्यमंत्री ने कहा कि दीपावली पर्व पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘वोकल फॉर लोकल’ के मंत्र को आत्मसात करते हुए स्थानीय उत्पादों के प्रचार एवं प्रसार को हम सभी अधिक से अधिक बढ़ावा देकर आत्मनिर्भर भारत के संकल्प की पूर्ति में भी अपना योगदान दे सकते हैं।


Spread the love

Releated Posts

वाहन चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा

Spread the love

Spread the loveNEWS BY: Pulse24 News देहरादून , उत्तराखंड – दिनांक 24-04-2025 को वादी कमल सिंह सजवान पुत्र…


Spread the love
ByByPriyanka SirolaApr 30, 2025

नकली पनीर की कालाबाजारी में लिप्त तीन अभियुक्त आए गिरफ्त में

Spread the love

Spread the loveNEWS BY: Pulse24 News देहरादून , उत्तराखंड – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की गोपनीय सूचना पर पुलिस…


Spread the love
ByByPriyanka SirolaApr 30, 2025

यात्रा की व्यवस्थाओं और तैयारियों का एसएसपी पौड़ी ने लिया जायजा

Spread the love

Spread the loveNEWS BY: Pulse24 News पौड़ी , उत्तराखंड – विगत वर्षो कि भांति इस वर्ष भी चारधाम…


Spread the love
ByByPriyanka SirolaApr 29, 2025

पुलिस ने नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर भगा ले जाने वाले युवक को किया गिरफ्तार

Spread the love

Spread the loveNEWS BY: Pulse24 News पौड़ी , उत्तराखंड – दिनांक 19.02.2025 को स्थानीय निवासी थलीसैण द्वारा थाना…


Spread the love
ByByPriyanka SirolaApr 27, 2025
1 Comments Text

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *