• Home
  • झारखंड
  • मनोज कुमार यादव का तूफानी दौरा, हेमंत सोरेन सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
Image

मनोज कुमार यादव का तूफानी दौरा, हेमंत सोरेन सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

Spread the love

चौपारण- झारखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर चुनावी तापमान में वृद्धि होने लगी है। प्रत्याशी अपने अपने चुनाव क्षेत्र में अपनी पूरी ताकत झोंक दिए हैं। इसी क्रम में बरही विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार मनोज कुमार यादव ने चौपारण प्रखंड के छह पंचायतों में अपना तूफानी दौरा किया। इस दरमियान पूर्व विधायक एवं भाजपा प्रत्याशी श्री यादव ने मध्य गोपाली, यवनपुर, चक्रसार, दादपुर, हथिया, हारपुर, भदान, तेतरिया, नीमा, हथिंदर, दैहर, बिशनपुर, बेढना, बारा, झापा समेत 40 गांवों का दौरा करते हुए सभा कर मतदाताओं से जनसंवाद किया।

इस दौरान मनोज कुमार यादव ने हेमंत सोरेन के कार्यकाल को झारखंड में भ्रष्टाचार और अराजकता का काल बताया। झारखंड में बांग्लादेशी घुसपैठ को संरक्षण एवं संवर्धन देने वाली सरकार बताया। झारखंड में विकास को दरकिनार कर जनता को ठगने का काम करने का आरोप लगाया। प्रतियोगी परीक्षार्थियों के साथ धोखा कर सरकारी नौकरियों के सौदेबाजी का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा की हेमंत सरकार ने राज्य के प्रतिभाओं के साथ छल किया है।

दैहर में सभा को संबोधित करते हुए श्री यादव ने कहा कि जनता को वैसे उम्मीदवारों से सावधान रहने की आवश्यकता है जो उनकी भावनाओं के साथ खिलवाड़ करते हैं। पूर्ववर्ती सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में अराजक परिस्थितियों के जनक के रूप में पूर्ववर्ती सरकार की बहुत बड़ी भूमिका रही है। उन्होंने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि इस बार झारखंड मांगे भाजपा सरकार इसलिए आप सब अधिक से अधिक संख्या में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान कर झारखंड से भ्रष्टाचार में संलिप्त सरकार को एक संदेश दें कि झारखंड की जनता अब नहीं सहेगी अत्याचार, अबकी बार झारखंड मांगे भाजपा सरकार।

यह भी पढ़ें-मुख्यमंत्री धामी का खटीमा दौरा: स्थानीय जनता से मिलकर दी पर्व की शुभकामनाएं

भाजपा प्रत्याशी मनोज कुमार यादव के इस तूफानी दौरे में भारतीय जनता पार्टी के सैकड़ो कार्यकर्ता शामिल थे। इस कार्यक्रम में हजारों लोगों ने हर्ष और उत्साह के साथ भाजपा प्रत्याशी मनोज कुमार यादव का स्वागत किया और उनके पक्ष में मतदान करने का संकल्प लिया।


Spread the love

Releated Posts

विश्व क्षय रोग दिवस पर एनटीपीसी केरेडारी और चट्टी बरियातु को मिला ‘निक्षय मित्र’ सम्मान

Spread the love

Spread the love‌‌NEWS BY: Pulse24 News केरेडारी , झारखण्ड – विश्व क्षय रोग (टीबी) दिवस के अवसर पर…


Spread the love
ByByPriyanka SirolaMar 25, 2025

3 दिवसीय पंचायत स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ

Spread the love

Spread the love‌‌NEWS BY: Pulse24 News गिरिडीह , झारखंड – तिसरी प्रखंड के गांधी मैदान में 3 दिवसीय…


Spread the love
ByByPriyanka SirolaMar 20, 2025

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया गया आयोजन

Spread the love

Spread the loveNEWS BY: Pulse24 News गिरिडीह , झारखंड – गिरिडीह जिले के तिसरी प्रखंड स्थित बेलवाना पंचायत…


Spread the love
ByByPriyanka SirolaMar 5, 2025

मनोज धान एवं प्रभात कुमार को दी गई भावभीनी विदाई

Spread the love

Spread the loveNEWS BY: Pulse24 News हजारीबाग , झारखण्ड – विनोबा भावे विश्वविद्यालय के कुलपति सभागार में शुक्रवार…


Spread the love
ByByPriyanka SirolaMar 4, 2025
1 Comments Text

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *