Image

कांग्रेसियों की मांग के आगे नगर निगम प्रशासन झुका

Spread the love

बरेली , उत्तर प्रदेश – पिछले 7 दिनों से जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा चौकी चौराहे पर गांधी प्रतिमा पर आमरण अनशन चल रहा था जो कि आज समाप्त हो गया। इस आमरण अनशन के पीछे की वजह नगर निगम द्वारा स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत चौकी चौराहे का सौन्द्रिकरण करना था, इसीलिए लगभग 6 माह पूर्व इस चौराहे से देश के प्रथम प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा को हटा दिया गया था कांग्रेसियों की मांग थी कि 6 माह से स्मार्ट सिटी का कार्य करने वाली संस्था ने पंडित जवाहरलाल नेहरू का अपमान करते हुए उनकी प्रतिमा को एक ऐसे स्थान पर रखा हुआ है जहां पर कूड़े का ढेर लगा हुआ है।

इसको लेकर कांग्रेसियों ने 7 दिन तक आमरण अनशन किया, तब जाकर नगर निगम प्रशासन द्वारा उनकी मांग पर विचार करते हुए इन कांग्रेसियों से मुलाकात की गई मुलाकात में नगर आयुक्त और स्मार्ट सिटी का कार्य देख रहे मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजीव कुमार मौर्य ने कांग्रेसियों को आश्वासन दिया कि जल्द ही स्मार्ट सिटी का कार्य पूर्ण होने जा रहा है। कार्य पूर्ण होते ही देश के प्रथम प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा को पुनः स्थापित कर दिया जाएगा। अपनी मांग पर नगर निगम द्वारा दी गई प्रतिक्रिया के अनुरूप कांग्रेसियों ने आज आमरण अनशन आठवें दिन अपना अनशन समाप्त कर दिया। इस अवसर पर नगर आयुक्त द्वारा अनशन पर बैठे हुए सभी कांग्रेसियों को जूस पिलाकर उनका अनशन समाप्त कराया गया।


Spread the love

Releated Posts

गांव चलो अभियान को पूरी ताकत से सफल बना रहे हैं कार्यकर्ता – सुधांशु शुक्ला

Spread the love

Spread the loveNEWS BY: Pulse24 News अमेठी , उत्तर प्रदेश – भाजपा का गावं चलो अभियान 273 शक्ति…


Spread the love
ByByPriyanka SirolaApr 12, 2025

स्कूल चलो अभियान कार्यक्रम के लिए किया गया जनसंपर्क

Spread the love

Spread the loveNEWS BY: Pulse24 News अमेठी , उत्तर प्रदेश – स्कूल चलो अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत पीएम…


Spread the love
ByByPriyanka SirolaApr 12, 2025

रेलवे स्टेशन अधीक्षक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

Spread the love

Spread the loveNEWS BY: Pulse24 News सरसावा, उत्तर प्रदेश – 29 मार्च शनिवार को सरसावा रेलवे स्टेशन पर…


Spread the love
ByByPriyanka SirolaApr 11, 2025

बिंद समाज ने आयोजित किया होली मिलन समारोह

Spread the love

Spread the love‌‌NEWS BY: Pulse24 News गाजीपुर , उत्तर प्रदेश – गाजीपुर में बिंद समाज के होली मिलन…


Spread the love
ByByPriyanka SirolaMar 24, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *