• Home
  • राजनीति
  • DELHI : दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को अपनी पत्नी से तिहाड़ जेल की खिड़की से ही मिलने की इजाजत है। दोनों आमने-सामने अलग से नहीं मिल सकते। जेल के आदेश को संजय सिंह ने केजरीवाल को नीचा दिखाने और हौसला तोड़ने वाला बताया है।
Image

DELHI : दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को अपनी पत्नी से तिहाड़ जेल की खिड़की से ही मिलने की इजाजत है। दोनों आमने-सामने अलग से नहीं मिल सकते। जेल के आदेश को संजय सिंह ने केजरीवाल को नीचा दिखाने और हौसला तोड़ने वाला बताया है।

Spread the love

आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने शनिवार को दावा किया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को उनकी पत्नी से मिलने नहीं दिया जा रहा है। पत्नी सुनीता केजरीवाल ने पति अरविंद से आमने-सामने मुलाकात की अनुमति मांगी थी लेकिन वगह नहीं मिली। दोनों को आदेश के मुताबिक खिड़की के माध्यम से ही मिलने की इजाजत है। संजय सिंह ने केंद्र सरकार से सवाल करते हुए पूछा कि यह कैसा अमानवीय व्यवहार है? संजय सिंह ने कहा कि जेल का नियम 602 और 605 ये कहता है कि किसी की भी मुलाकात आमने-सामने करवाई जा सकती है।

\"\"

दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए, संजय सिंह ने कहा कि बहुत खतरनाक अपराधियों को भी उनकी बैरक में मुलाकात करने की अनुमति होती है, लेकिन दिल्ली के तीन बार के मुख्यमंत्री को अपनी पत्नी से बीच में शीशे से लगी खिड़की के जरिए मिलने के लिए मजबूर किया जा रहा है। ऐसा अमानवीय व्यवहार क्यों किया जा रहा है?
AAP नेता का कहना है कि जब सुनीता केजरीवाल ने अपने पति से मुलाकात के लिए आवेदन किया तो उन्हें बताया गया कि उनकी सिर्फ खिड़की के जरिए ही मुलाकात हो सकती है। उन्होंने आगे कहा कि ऐसा दिल्ली के मुख्यमंत्री को नीचा दिखाने और उनका हौसला तोड़ने के लिए किया जा रहा है। संजय सिंह ने आगे दावा किया कि अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के बीच भी आखिरी समय पर मुलाकात रद्द कर दी गई। मान और केजरीवाल को भी तिहाड़ जेल प्रशासन ने आमने-सामने मिलने नहीं दिया। हमें बताया गया है कि दोनों मुख्यमंत्रियों को भी खिड़की के जरिए ही मिलने की अनुमति दी गई है।


Spread the love

Releated Posts

केशव संस्कार केंद्र में कौशल विकास पर जोर, निरूपा पटवा का विशेष कार्यक्रम

Spread the love

Spread the loveNewsBy-Pulse24 News Desk जोधपुर राजस्थान- जोधपुर में, पुण्यार्थम् श्री माधव सेवा समिति के रातानाडा क्षेत्र स्थित…


Spread the love
ByByPriyanka SirolaOct 18, 2024

प्रशांत किशोर ने जन सुराज दल की स्थापना की, लाखों की भीड़ के बीच व्यवस्था परिवर्तन का आह्वान

Spread the love

Spread the loveNews By:Pulse24 News Desk आरा- पटना के वेटनरी कॉलेज ग्राउंड में आज प्रशांत किशोर ने जन…


Spread the love
ByByPriyanka SirolaOct 3, 2024

अरविंद केजरीवाल ने की दो दिन में मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने की घोषणा: दिल्ली के मुख्यमंत्री पद पर नया सवाल

Spread the love

Spread the loveNews By:Pulse24 News Desk दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित…


Spread the love
ByByPriyanka SirolaSep 15, 2024

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *