Election 2024 :\’भारत के लोकसभा चुनाव में अमेरिका की दखलगिरी\’, रूस के दावे से मचा हंगामा! Breaking News 1

Spread the love

Election 2024 :रूस ने भारतीय लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया है. रूस का कहना है कि अमेरिका भारत के लोकसभा चुनाव में दखल देने की कोशिश कर रहा है

Election 2024 :लोकतंत्र के महापर्व लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान मंगलवार को ही संपन्न हो चुका है। ऐसे में रूस ने भारतीय लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया है | रूस का कहना है कि अमेरिका भारत के लोकसभा चुनाव में दखल देने की कोशिश कर रहा है | अमेरिका का मकसद लोकसभा चुनाव के दौरान भारत को अस्थिर करना है | रूस के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा ने कहा कि अमेरिका वास्तव में भारत में राजनीतिक स्थिति को बाधित करने की कोशिश कर रहा है। उन्हें भारत की राजनीतिक समझ और इतिहास की समझ नहीं है।

\"Election

Election 2024 :रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया ज़खारोवा ने कहा कि ज़खारोवा ने यह बयान भारत में धार्मिक स्वतंत्रता पर अमेरिकी रिपोर्ट के संदर्भ में दिया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका लगातार भारत की धार्मिक स्वतंत्रता को लेकर बेबुनियाद आरोप लगा रहा है। इसका कारण भारत के आंतरिक राजनीतिक माहौल को बिगाड़ना और आम चुनाव में बाधा डालना है। जखारोवा ने कहा कि अमेरिका की कार्रवाई साफतौर पर भारत के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप को दर्शाती है जो भारत के लिए अपमानजनक है।

भारत पर खालिस्तान आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू को मारने की कोशिश के आरोप को लेकर रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया ने कहा है कि अमेरिका ने इस मामले में भारतीय नागरिकों की संलिप्तता के संबंध में अभी तक कोई विश्वसनीय सबूत नहीं दिया है। साक्ष्य के अभाव में ऐसी अटकलें स्वीकार्य नहीं हैं। जखारोव ने कहा कि अमेरिका लगातार भारत पर गलत आरोप लगा रहा है। उन्हें भारत का इतिहास समझ नहीं आता। यही कारण है कि वह धार्मिक स्वतंत्रता को लेकर लगातार भारत पर बेबुनियाद आरोप लगा रहा है।

link 1

link 2


Spread the love

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *