आगरा के तीर्थ बटेश्वर के यमुना घाट से एक मामला सामने आया है। जहां एक युवती चार युवकों की जान बचाकर नई मिसाल कायम की।
यह भी पढ़े- नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म मामला आया सामने नेशनल भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया विरोध
दरअसल, चारों युवक गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए यमुना घाट पर पहुंचे थे। मुर्ती विसर्जन के समय यमुना में डूबने लग गए। युवकों को डूबता देख यमुना के घाट पर दुकान सजाए बैठी युवती ने उन्हें बचाने के लिए नदी में छलांग लगा दी, और चारों युवकों की जान बचा ली।
जिसके बाद बटेश्वर तीर्थ के मंदिर प्रबंधक समिति के लोगों ने युवती को सम्मानित किया।