NEWS BY: Pulse24 News
गिरिडीह , झारखंड – गिरिडीह के सिरसिया में स्थित कबीर ज्ञान मंदिर में दो दिवसीय श्रीमद्ग़वद गीता जयंती आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सद्गुरु मां ज्ञान के मंगलाचरण उद्बोधन के साथ संपूर्ण गीता का सस्वर अखंड पाठ आरती पूजन किया गया। सद्गुरु मां ज्ञान ने कहा गीता जयंती के दिव्य अवसर पर पावन गीता ग्रंथ के अखंड पाठ में डुबकी लगाकर व्यक्ति ग्रह दोष अनेका नेक ताप दुखों से मुक्त होकर परम सौभाग्य को प्राप्त कर सकता है। मानव जीवन शांति और अज्ञान का पर्याय बन गया है ऐसे में गीता वह संजीवनी बूटी है जो मानव को दहकते दुखों से निकलकर शांति वह सुख की ममतालु गोद में समेट लेने की क्षमता रखती है। इस जयंती में आने को श्रद्धालु गण दूर-दूर से आए और माहौल भक्तिमय हुआ।