NEWS BY: Pulse24 News
कोसीकला , उत्तर प्रदेश – शुक्रवार को नगरपालिका परिषद कोसीकला में तीसरी बोर्ड बैठक अधिशासी अधिकारी निहाल सिंह लेखाकार योगेद्र शर्मा सहित पालिका के अधिकारियों की उपस्थिति में पालिकाध्यक्ष धर्मवीर अग्रवाल और सभासदो की मौजूदगी में आयोजित हुई। इस मौके पर नगरपालिका परिषद के 25 वार्डो में होने वाले विकास कार्यो ओर आगामी होने वाले विकास कार्यो पर चर्चा की गई। वही बोर्ड के सभासदो से नगर में इरिक्शा ओर अतिक्रमण करने वाले रेहड़ी चालको पर शासन की नियमो पर रजिस्ट्रेशन करने पर गंभीरता से विचार कर वार्षिक शुल्क लेने का प्रस्ताव पास किया गया। इस अवसर पर नगर के कई इलाको में घूम रहे आवारा पशुओं से होने वाले हमलों से जनमानस को होनी वाली परेशानियों पर भी विचार कर जल्द ही पालिका क्षेत्र के स्थान पर बनाई जाने वाली कान्हा गोशाला में पहुचाने पर गहनता से विचार हुआ। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष धर्मवीर अग्रवाल ने नगर के वार्डो में हुए विकास कार्यो को बोर्ड बेठक में मौजूद सभी सभासदो के मध्य पढ़कर सुनाया। जिसपर किसी भी सभासद के द्वारा कोई आपत्ति नही की गई। पालिका परिसर में आयोजित तीसरी बोर्ड बेठक में देश के चौथे स्तम्भ कहे जाने वाले पत्रकारों के लिए थाना रोड पर प्रेस क्लब बनाये जाने का एक साथ सभी ने प्रस्ताव पास किया। पालिकाध्यक्ष धर्मवीर अग्रवाल ने बताया कि सम्मानित बोर्ड के सहयोग से पूरे नगर में विकास कार्य कराए जा रहे है। जिसका लाभ नगर के लोगो को मिल रहा है। पालिका परिषद में आयोजित हुई तीसरी बोर्ड बेठक को लेकर पालिकाध्यक्ष धर्मवीर अग्रवाल ने बेठक में मौजूद पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया।