NEWS BY: Pulse24 News
कानपुर , उत्तर प्रदेश – पादरी एसोसिएशन उ०प्र० एवं कानपुर शहर के मसीह समाज की ओर से शहरवासियों को क्रिसमस एवं नववर्ष की शुभकामनायें देने के लिए रैली का आयोजन किया गया। जिससे शहर की शांति, एकता और समृद्धि बनी रहे। रैली तुलसी उपवन मोतीझील से लेकर बेनाझाबर, ईदगाह से सी०एन०आई० चर्च ग्वालटोली तक रैली को निकाल कर मसीह समाज की ओर से क्रिसमस एवं प्रेम का संदेश दिया गया। इस रैली का सभी समाज के लोग ने स्वागत किया। रैली में लोग अपने अपने दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों के साथ प्रभु यीशु मसीह के जन्म की झांकियों को सजा कर बच्चों को सैंटा क्लॉस एवं फरिश्ते के रूप में सजाकर हाथों में तिरंगे झंडे और क्रॉस को गुब्बारे लिए हुए थे। वाहनों मेंप्रभु येशु मसीह के जन्म के गीत गाते हुए बड़ी संख्या में रैली में शामिल हुए। आयोजक पादरी एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के महासचिव पादरी जितेंद्र सिंह ने बताया कि इस क्रिसमस रैली को निकालने का मकसद है कि पूरा मसीह समाज मिलकर अपने पूरे शहर के लोगो को क्रिसमस और नववर्ष की बधाई दे रहा है और ये प्रार्थना हैं कि आने वाला नया साल पूरे शहर प्रदेश और देश के लिए खुशियों से भरा हो और भारतवासी और भी ज्यादा आपसी प्रेम भाईचारे एवम शांति, समृद्धि और खुशहाली मे बढ़ते जाएं।