• Home
  • झारखंड
  • विधायक ने हजारीबाग में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर जताई गहरी चिंता
Image

विधायक ने हजारीबाग में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर जताई गहरी चिंता

Spread the love

हजारीबाग , झारखण्ड – हजारीबाग में पिछले डेढ़ महीने के भीतर हुई तीन बड़ी आपराधिक घटनाओं ने शहरवासियों को गहरे आघात में डाल दिया है। दिनदहाड़े रामनवमी महासमिति के पूर्व अध्यक्ष मंजीत यादव की उनके घर के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसके बाद बड़कागांव के प्रकाश ठाकुर को उनके घर में घुसकर रात के करीब साढ़े 11 बजे गोली मार दी गई। हाल ही में, सोमवार रात 9 बजे झील रोड़ मार्ग पर कटकमदाग प्रमुख के पति उदय साव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटनाएं प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं। शहर की जनता असुरक्षित महसूस कर रही है और अब डर के साए में जीने को मजबूर है। हजारीबाग की जनता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए गठबंधन सरकार और जिला प्रशासन को इन घटनाओं के दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करना चाहिए। पुलिस प्रशासन को सतर्क होकर आरोपियों को चिन्हित कर कठोर कानूनी कार्रवाई करनी होगी। इस तरह की घटनाएं शहर की शांति और कानून व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती बन चुकी हैं।

ईश्वर से प्रार्थना है कि मृतकों की आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवारों को इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति दें। यह घटनाएं अत्यंत हृदयविदारक और समाज के लिए कलंक हैं। यह आवश्यक है कि जिला प्रशासन और पुलिस मिलकर ऐसी घटनाओं पर लगाम लगाएं। हम हर हाल में हजारीबाग की जनता के साथ खड़े हैं और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर संभव कदम उठाएंगे।


Spread the love

Releated Posts

विश्व क्षय रोग दिवस पर एनटीपीसी केरेडारी और चट्टी बरियातु को मिला ‘निक्षय मित्र’ सम्मान

Spread the love

Spread the love‌‌NEWS BY: Pulse24 News केरेडारी , झारखण्ड – विश्व क्षय रोग (टीबी) दिवस के अवसर पर…


Spread the love
ByByPriyanka SirolaMar 25, 2025

3 दिवसीय पंचायत स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ

Spread the love

Spread the love‌‌NEWS BY: Pulse24 News गिरिडीह , झारखंड – तिसरी प्रखंड के गांधी मैदान में 3 दिवसीय…


Spread the love
ByByPriyanka SirolaMar 20, 2025

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया गया आयोजन

Spread the love

Spread the loveNEWS BY: Pulse24 News गिरिडीह , झारखंड – गिरिडीह जिले के तिसरी प्रखंड स्थित बेलवाना पंचायत…


Spread the love
ByByPriyanka SirolaMar 5, 2025

मनोज धान एवं प्रभात कुमार को दी गई भावभीनी विदाई

Spread the love

Spread the loveNEWS BY: Pulse24 News हजारीबाग , झारखण्ड – विनोबा भावे विश्वविद्यालय के कुलपति सभागार में शुक्रवार…


Spread the love
ByByPriyanka SirolaMar 4, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *