NEWS BY: Pulse24 News
देहरादून , उत्तराखंड – मा० मुख्यमंत्री उत्तराखंड की गरिमामय उपस्थिति में महामहिम राज्यपाल उत्तराखंड महोदय द्वारा एसएसपी देहरादून को पदक से सम्मानित किया गया। साथ ही गणतंत्र दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले जनपद देहरादून के 6 अन्य पुलिस कर्मियों को भी सम्मानित किया गया।
“76 वें गणतंत्र दिवस” के अवसर पर आज दिनाँक 26/01/2025 को मुख्य कार्यक्रम स्थल परेड ग्राउंड में मा० मुख्यमंत्री उत्तराखंड महोदय की गरिमामय उपस्थिति में महामहिम राज्यपाल उत्तराखंड महोदय द्वारा श्री अजय सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून को उनके द्वारा किये गए विशिष्ट कार्यो के लिए श्री राज्यपाल उत्कृष्ट सेवा पदक से अलंकृत किया गया।
कार्यक्रम के दौरान जनपद देहरादून में नियुक्त म०उ०नि० नाoपुo ज्योति कन्याल को भी उनके द्वारा किये गए विशिष्ट कार्य के लिए श्री राज्यपाल उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त जनपद के निम्न अधिकारियों को उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट/विशिष्ट कार्यों के लिए पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड महोदय द्वारा केंद्रीय गृह मंत्री पदक/ पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति “डिस्क” से सम्मानित किया गया।
1- निरीक्षक नाoपुo कमल कुमार लुन्ठी, (विशिष्ट कार्य हेतु पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क ” गोल्ड”)
2- निरीक्षक ना०पु० प्रदीप कुमार राणा, (उत्कृष्ट विवेचना के लिए केंद्रीय गृह मंत्री पदक )
3- उपनिरीक्षक, एमoटीo जगत सिंह बिष्ट, (सेवा के आधार पर पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क “गोल्ड”)
4- निरीक्षक अभिसूचना लक्ष्मण सिंह नेगी (विशिष्ट कार्य हेतु पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क ” सिल्वर” )
5- उप निरीक्षक नाoपुo देवेश कुमार खुगसाल (विशिष्ट कार्य हेतु पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क ” सिल्वर” )