• Home
  • उत्तराखंड
  • खेल मंत्री रेखा आर्या ने टपकेश्वर महादेव को समर्पित किया राष्ट्रीय खेलों का पहला निमंत्रण
Image

खेल मंत्री रेखा आर्या ने टपकेश्वर महादेव को समर्पित किया राष्ट्रीय खेलों का पहला निमंत्रण

Spread the love

खेल मंत्री रेखा आर्या ने टपकेश्वर महादेव को समर्पित किया राष्ट्रीय खेलों का पहला निमंत्रण। टपकेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना कर सफल आयोजन की कामना की

देहरादून 23 जनवरी। खेल मंत्री रेखा आर्या ने गुरुवार को दून के टपकेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना कर महादेव को राष्ट्रीय खेलों का निमंत्रण पत्र समर्पित किया। खेल मंत्री ने माता वैष्णो देवी गुफा योग मंदिर में भी पूजा अर्चना की।

खेल मंत्री रेखा आर्या गुरुवार दोपहर बाद टपकेश्वर महादेव मंदिर पहुंची थी। उन्होंने यहां टपकेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया और आरती भी की। खेल मंत्री ने टपकेश्वर महादेव को राष्ट्रीय खेलों का औपचारिक निमंत्रण पत्र भी अर्पित किया। खेल मंत्री रेखा आर्या ने इस मौके पर कहा कि हमने अपनी सामर्थ्य और विवेक के अनुसार राष्ट्रीय खेलों के आयोजन में कोई कसर बाकी नहीं रखी है और अब हम इसके सफल आयोजन के लिए महादेव के आशीर्वाद के आकांक्षी हैं।

उन्होंने कहा कि उन्होंने प्रदेश भर के निकाय चुनाव में उतरे भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों की जीत का आशीर्वाद भी भोलेनाथ से मांगा।

उन्होंने टपकेश्वर महादेव मंदिर के पुजारी दिगंबर भरत गिरी महाराज और पंडित विपिन जोशी और मंदिर में पूजा करने आए श्रद्धालुओं को भी राष्ट्रीय खेलों के लिए निमंत्रित किया।


Spread the love

Releated Posts

वाहन चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा

Spread the love

Spread the loveNEWS BY: Pulse24 News देहरादून , उत्तराखंड – दिनांक 24-04-2025 को वादी कमल सिंह सजवान पुत्र…


Spread the love
ByByPriyanka SirolaApr 30, 2025

नकली पनीर की कालाबाजारी में लिप्त तीन अभियुक्त आए गिरफ्त में

Spread the love

Spread the loveNEWS BY: Pulse24 News देहरादून , उत्तराखंड – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की गोपनीय सूचना पर पुलिस…


Spread the love
ByByPriyanka SirolaApr 30, 2025

यात्रा की व्यवस्थाओं और तैयारियों का एसएसपी पौड़ी ने लिया जायजा

Spread the love

Spread the loveNEWS BY: Pulse24 News पौड़ी , उत्तराखंड – विगत वर्षो कि भांति इस वर्ष भी चारधाम…


Spread the love
ByByPriyanka SirolaApr 29, 2025

पुलिस ने नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर भगा ले जाने वाले युवक को किया गिरफ्तार

Spread the love

Spread the loveNEWS BY: Pulse24 News पौड़ी , उत्तराखंड – दिनांक 19.02.2025 को स्थानीय निवासी थलीसैण द्वारा थाना…


Spread the love
ByByPriyanka SirolaApr 27, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *