NEWS BY: Pulse24 News
मेरठ , उत्तर प्रदेश – मेरठ जिले के हस्तिनापुर नगर पंचायत की ओर से नेहरू पार्क स्थल में रोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहां पर नगर पंचायत अध्यक्ष सुधा खटीक सहित भाजपा के अन्य कार्यकर्ता भी पहुंचे नगर पंचायत अध्यक्ष सुधा खटीक का नगर पंचायत की कर्मचारी रेनू के द्वारा मुकुट बनाकर स्वागत किया गया वहीं पंचायत अध्यक्ष ने शहीद परिवार को शाल उड़ाकर सम्मानित किया नगर पंचायत अध्यक्ष ने जनता को संबोधित करते हुए नगर में किए गए विकास कार्य का उल्लेख भी किया इसके साथ ही नेहरू पार्क में बच्चों के लिए जिमखाने का उद्घाटन किया इसके प्रसाद नगर पंचायत अध्यक्ष नगर वासियों के साथ हाथ में तिरंगा लिए हुए रैली निकालते हुए बंगाली बाजार चौक पर पहुंची जहां पर उन्होंने सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर माला अर्पण कर उनका स्वागत किया।