NEWS BY: Pulse24 News
उत्तराखण्ड शासन एवं पुलिस महानिदेशक की ओर से गणतंत्र दिवस पर पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को विशिष्ट सेवाओं के लिए “राज्यपाल का उत्कृष्ट सेवा पदक” एवं सराहनीय सेवाओं के लिए “पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क गोल्ड/सिल्वर” से सम्मानित किये जाने की घोषणा की गई है। जिसमें आज दिनांक 26 जनवरी 2025 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर जनपद पौड़ी पुलिस के दो पुलिस कर्मियों को विशिष्ट कार्य करने हेतु सम्मानित किया गया। जिसमें उप निरीक्षक नागरिक पुलिस श्री दीपक पंवार को विशिष्ट कार्य हेतु राज्यपाल के विशिष्ट सेवा पदक व उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस श्री प्रद्युम्मन नेगी को विशिष्ट कार्य करने हेतु पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क ‘सिल्वर’ से सम्मानित किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय पौड़ी श्री लोकेश्वर सिंह द्वारा पदक प्राप्त करने वाले दोनों कार्मिकों को शुभकामनाएं देते कार्य की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार से कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया। समस्त पौड़ी पुलिस परिवार की ओर से पदक विजेताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं