NEWS BY: Pulse24 News
जींद , हरियाणा – जींद में विजय दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय पर शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए अतिरिक्त उपायुक्त विवेक आर्य ने कहा कि हरियाणा सरकार सैनिकों के कल्याण के लिए संकल्पित है। हमारे वीर सैनिकों के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार बेहतर योजनाएं चला रही है उन्होंने कहा कि हमारे देश की सेना बहादुरी के लिए पूरे विश्व में जानी जाती है। उन्होंने कहा कि 16 दिसम्बर को प्रतिवर्षभारत में विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह 1971 के युद्ध में भारत की विजय का प्रतीक है। उन्होने कहा कि आज पूर्व सैन्य अधिकारियों एवं पूर्व सैनिकों को की और से जो समस्याएं रखी गई कुछ तो पाइप-लाइन में है और कुछ का जल्द ही निदान कर दिया जाएगा।
आज के दिन को याद करते हुए अनेक पूर्व सैनिकों ने भी अपने विचार साझा किए। और आज के दिन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विस्तार से बताया कि आज के दिन हमारे लिए क्यों महत्वपूर्ण है। आज सुबह ही पूर्व सैनिकों ने शहीद स्मारक क्षेत्र में इकट्ठा होना आरंभ कर दिया था तथा शहीद स्मारक की सफाई कर उसे फूलों से सजाया गया तथा पुलिस के जवानों ने भी उन्हें सलामी दी तथा अतिरिक्त उपायुक्त एवं अनेक सैन्य अधिकारियों एवं पूर्व सैनिकों तथा सामाजिक लोगों ने पुष्प चक्र अर्पित कर आज अपने वीर जवानों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।