• Home
  • उत्तराखंड
  • “हिन्दी भारतीयता एवं अपनेपन का अहसास है”: डॉ. अनुराग शर्मा
Image

“हिन्दी भारतीयता एवं अपनेपन का अहसास है”: डॉ. अनुराग शर्मा

Spread the love

कोटद्वार, उत्तराखंड – सम्पूर्ण विश्व में हिन्दी भाषा के प्रोत्साहन एवं संवर्धन, वैश्विक संचार एवं प्रचार तथा वैश्विक मंच पर हिन्दी भाषा के प्रयोग हेतु प्रतिवर्ष 10 जनवरी को विश्व हिन्दी दिवस मनाया जाता है | आज ही के दिन 10 जनवरी 1975 को विश्व का पहला हिन्दी सम्मेलन भारत के नागपुर में आयोजित किया गया था तभी से अत्यधिक उत्साह एवं ऊर्जा से विश्व हिन्दी दिवस 10 जनवरी को मनाया जाता है |संयुक्त राष्ट्र संघ के अनुसार विश्व में सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषाओं में अंग्रेजी, मंदारिन (चीनी भाषा ) के बाद तीसरे नंबर की भाषा हमारी हिन्दी है |

विश्व हिन्दी दिवस पर हम सभी हिन्दी भाषी जनों का परम कर्तव्य बनता है की हम हिन्दी भाषा को विश्व की सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा का गौरव दिलाएं तथा हिन्दी को आत्मसात करने का प्रयास करें | हम संचार में हिन्दी के शब्दों का अत्यधिक प्रयोग करना सुनिश्चित करें तथा हिन्दी में बोलते समय अपमान नहीं सम्मान महसूस करें |इसी आशा के साथ की हिन्दी सम्पूर्ण विश्व में प्रथम स्थान पर सुशोभित होगी और हम सभी हिंदी भाषा को बोलने में गौरवान्वित महसूस कर सकेंगे आप सभी को पुनः विश्व हिन्दी दिवस की अनंत शुभकामनाएँ |

स्व रचित कविता – हिन्दी
जन जन की भाषा है हिन्दी , मन मन की भाषा है हिन्दी |
भारत की पहचान है हिन्दी , हम सभी की शान है हिन्दी |
भारत के मस्तक की बिंदी है, ये हम सबकी हिन्दी है |
पूर्णता की मूरत हिन्दी , शुद्धता की सूरत हिन्दी |
सरलता का प्रतीक है हिन्दी , हम सबका सम्मान है हिन्दी ||
जन जन की भाषा ……
रस, छंदों से होती अलंकृत |
मनोभावों को करती पुलकित |
हर अक्षर का भाव विशिष्ट है |
उच्चारण का चाव विशिष्ट है ||
जन जन की भाषा …….
सबका करती है सम्मान, आधे अक्षर को पूरा मान |
ए अलग है ऐ अलग है, स अलग है श अलग है |
बिंदु से है शब्द महकता चंद्र बिंदु से चाँद चहकता |
हर अक्षर की अलग कहानी, मात्राएँ हैं बहुत पुरानी ||
जन जन की भाषा …..
आओ अपनाएं हम हिन्दी |
सम्पूर्ण विश्व में चमकाएं हिन्दी |
हिन्दी में जब बात करें तो, गौरव अनुभूति पाए हिन्दी ||
विश्व पटल पर छाएं हिन्दी, विश्व पटल पर छाएं हिन्दी ||


Spread the love

Releated Posts

वाहन चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा

Spread the love

Spread the loveNEWS BY: Pulse24 News देहरादून , उत्तराखंड – दिनांक 24-04-2025 को वादी कमल सिंह सजवान पुत्र…


Spread the love
ByByPriyanka SirolaApr 30, 2025

नकली पनीर की कालाबाजारी में लिप्त तीन अभियुक्त आए गिरफ्त में

Spread the love

Spread the loveNEWS BY: Pulse24 News देहरादून , उत्तराखंड – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की गोपनीय सूचना पर पुलिस…


Spread the love
ByByPriyanka SirolaApr 30, 2025

यात्रा की व्यवस्थाओं और तैयारियों का एसएसपी पौड़ी ने लिया जायजा

Spread the love

Spread the loveNEWS BY: Pulse24 News पौड़ी , उत्तराखंड – विगत वर्षो कि भांति इस वर्ष भी चारधाम…


Spread the love
ByByPriyanka SirolaApr 29, 2025

पुलिस ने नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर भगा ले जाने वाले युवक को किया गिरफ्तार

Spread the love

Spread the loveNEWS BY: Pulse24 News पौड़ी , उत्तराखंड – दिनांक 19.02.2025 को स्थानीय निवासी थलीसैण द्वारा थाना…


Spread the love
ByByPriyanka SirolaApr 27, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *