टाइगर श्रॉफ पर मुंबई के जुहू में फायरिंग, हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप ने ली……..

Uncategorized

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर मुंबई में जानलेवा हमला किया गया है । उन पर फायरिंग की खबर सामने आ रही है । मुंबई के जुहू में एक्टर पर गोलीबारी की गई जिसमें कई लोगों के घायल होने की जानकारी भी सामने आई है टाइगर पर जानलेवा हमले की खबर के बाद इंडस्ट्री में हड़कंप मच गया है। ये घटना मुंबई के जुहू स्थित पुष्पा पार्क की है। टाइगर श्रॉफ पर गोलीबारी की खबर को मुंबई पुलिस ने भी कंफर्म किया है।मुंबई पुलिस ने कहा कि मुंबई में हुई इस गोलीबारी में टाइगर श्रॉफ सेफ हैं वो किसी भी तरह से घायल नहीं हुए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है हालांकि, फायरिंग की घटना के बाद बॉलीवुड इंडस्ट्री में हड़कंप मच गया है।

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप ने ली है। बिश्नोई ग्रुप की ओर से अनिल पंडित अनमोल बिश्नोई ने पोस्ट शेयर की और लिखा, जय महाकाल, जय श्री राम आज ये टाइगर श्रॉफ का काम हुआ है इसकी जिम्मेदारी मैं अनिल पंडित और हरमन संधू लेते हैं। इसको हमने कॉल करके समझाया था पर इसको समझ नहीं आया इसलिए आज इसको बढ़िया तरीके से समझा दिया और जो भी मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में हमारी बात नहीं सुनेगा या सलमान खान के साथ काम करेगा अगला नंबर उसका होगा, बस देखो और इंतजार करो।

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुए गोलीबारी के मामले में मुंबई पुलिस ऐक्टिव हो गई है। इस घटना की जांच के लिए कुल 15 टीमें बनाई गई हैं। पुलिस ने बताया कि इस गोलीबारी में दो लोग घायल हुए हैं। इनमें से एक टाइगर श्रॉफ का ड्राइवर फिरदोश है। उसके बाएं हाथ में गोली लगी है।