NewsBy-Pulse24 News Desk
उत्तराखंड- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर, दीपावली पर्व को मद्देनजर रखते हुऐ राज्य कर्मियों, पेंशन एवं पारिवारिक पेंशनरों को दीपावली से पूर्व वेतन और पेंशन भुगतान की स्वीकृति दी गई है।
अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने इस संबंध में सभी विभागाध्यक्षों, जिलाधिकारियों, निदेशक कोषागार पेंशन, हकदारी और सभी वरिष्ठ कोषाधिकारियों को एक शासनादेश जारी किया है। इस आदेश के अनुसार, दीपावली का त्यौहार 31 अक्टूबर 2024 को मनाया जाएगा, इसलिए सभी राज्य कर्मचारियों, सहायता प्राप्त शिक्षण और प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं के कर्मचारियों, शहरी स्थानीय निकायों के कर्मचारियों और कार्यप्रभारित कर्मचारियों को अक्टूबर 2024 का वेतन और उत्तराखंड के कोषागार से पेंशन प्राप्त करने वाले पेंशनरों/पारिवारिक पेंशनरों को उनकी पेंशन का भुगतान 30 अक्टूबर 2024 से पूर्व किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- गौरझामर पंचायत में भ्रष्टाचार: 2.5 करोड़ की राशि अधूरी, जनता का हक दबा रहे अधिकारी
अपर मुख्य सचिव ने सभी संबंधित अधिकारियों से इस निर्णय का तत्परता से अनुपालन सुनिश्चित करने की अपेक्षा की है, ताकि दीपावली पर्व पर कर्मचारियों और पेंशनरों को समय पर उनका हक मिल सके।