हरिद्वार गंगा सफाई के बीच ज़िंदगी की तलाश –

उत्तराखंड भारत लेटेस्ट न्यूज़
Three men working in a river in Haridwar, India, gathering stones. Aerial view.

हर साल की भांति इस साल भी हरिद्वार में दिवाली से पहले गंगा सफाई का कार्य ज़ोरों-शोरों से चल रहा है। सफाई के लिए गंगा के बहाव को रोक दिया गया है और सफाई अभियान शुरू हो चुका है।एक तरफ जहाँ गंगा की सफाई के लिए कर्मचारी और संस्थाएं एकजुट होकर काम कर रही हैं, वहीं दूसरी तरफ ज़िंदगी से जूझते कुछ लोग उन्हीं रुके हुए पानी के बीच, पत्थरों में दो जून की रोटी तलाशते नज़र आते हैं।पत्थरों के बीच ये बेबस लोग अपने पूरे परिवार के साथ इस उम्मीद में पहुंचते हैं कि गंगा में श्रद्धालुओं द्वारा फेंके गए सिक्कों को बटोर सकें। उन चंद पैसों से वे अपने और अपने बच्चों के लिए निवाले का इंतज़ाम कर सकें, दुधमुंहे बच्चे को दूध मिल सके और घर के बीमार सदस्य की दवा आ सके।इन गरीबों की सुध लेने वाला कोई नहीं है – न सरकार, न कोई धनवान और न ही कोई खास इंसान। इनका अगर कोई है, तो सिर्फ भगवान, जिससे वे पत्थरों के बीच चंद पैसों के लिए दुआ करते हुए काम में जुटे रहते हैं।कभी-कभी इनमें से कुछ खुशनसीब लोगों को पत्थरों के बीच दबा हुआ सोने का कोई सामान भी मिल जाता है, जो जाने-अनजाने किसी श्रद्धालु के गले या हाथ से स्नान के दौरान छूट कर इनके हाथों में आ जाता है। शायद ये भगवान की ही लीला है।यहाँ देखने वाली बात ये भी है कि जब इन्हें ऐसा कोई सामान मिलता है, तो उनका ज़मीर कहीं न कहीं परिवार की भूख के आगे दम तोड़ देता है। वे उस चमकते हुए सोने को न तो गंगा समिति को देते हैं और न ही पुलिस के पास जमा कराते हैं। ऐसा नहीं है कि वे ऐसा करना नहीं चाहते, लेकिन परिवार का पेट पालने के लिए उससे मिलने वाला पैसा उन्हें उस वक्त ज़्यादा सही लगता है।मैं उनके इस कदम को उचित नहीं ठहरा रहा हूँ, लेकिन उनकी लाचारी और बेबसी को भी अनदेखा नहीं किया जा सकता।बहरहाल, यदि सरकार इनके लिए कुछ कर सके या इन्हें कोई रोज़गार मुहैया करा सके, तो शायद इनका ज़मीर कभी मरे ही नहीं।

नरेंद्र मोहले

थानो में लेखक गांव अंतरराष्ट्रीय महोत्सव 2026 का आगाज, 29 अक्टूबर तक साहित्य और संस्कृति का संगम

उत्तराखंड के देहरादून स्थित थानो में लेखक गांव अंतरराष्ट्रीय महोत्सव 2026 का आयोजन शुरू हो…

Read More

Diljit Dosanjh Delhi Concert: दिलजीत दोसांझ के दिल्ली शो पर लगा ब्रेक, सुरक्षा कारणों से नहीं मिली मंजूरी

पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर दिलजीत दोसांझ के फैंस के लिए निराशाजनक खबर सामने…

Read More

Your Attractive Heading

थानो में लेखक गांव अंतरराष्ट्रीय महोत्सव 2026 का आगाज, 29 अक्टूबर तक साहित्य और संस्कृति का संगम

उत्तराखंड के देहरादून स्थित थानो में लेखक गांव अंतरराष्ट्रीय महोत्सव 2026 का आयोजन शुरू हो…

Read More

Diljit Dosanjh Delhi Concert: दिलजीत दोसांझ के दिल्ली शो पर लगा ब्रेक, सुरक्षा कारणों से नहीं मिली मंजूरी

पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर दिलजीत दोसांझ के फैंस के लिए निराशाजनक खबर सामने…

Read More