हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल द्वारा आयोजित नमो फुटबॉल टूर्नामेंट- 2023 की धमक अब जल्द हजारीबाग जिले के केरेडारी प्रखंड में भी पड़ने वाली है। जो 13/10/2023 दिन शुक्रवार समय दोपहर 1 बजे कृषि फार्म मैदान में शुभारंभ किया जाएगा। इसी को लेकर केरेडारी मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं की एक अहम बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष कर्मचारी साव के नेतृत्व में किया गया। और केरेडारी प्रखंड में भी इस बार नमो फुटबॉल टूर्नामेंट-2023 कराने का संकल्प लिया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में अनिल मिश्रा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, जिला मीडिया प्रभारी जय नारायण महतो शामिल हुए। अनिल मिश्रा ने कहा कि केरेडारी भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं और स्थानीय खेल प्रेमियों ने निर्णय लिया की कर्णपुरा की रत्नगर्भा धरती में नमो फुटबॉल टूर्नामेंट-2023 का ऐतिहासिक आयोजन होगा। बता दे हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल ने जिले भर में चर्चित का विषय बने हुए हैं। जिले के हर प्रखंड में नमो फुटबॉल टूर्नामेंट करना इनका एक उपदेश हैं। इसी में टूर्नामेंट संचालन की प्रक्रिया से केरेडारी भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं को अवगत कराया साथ ही कहा की इसके आयोजन की जिम्मेवारी स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा गठित नमो फुटबॉल टूर्नामेंट संचालन समिति की होती है।
उन्होंने कहा कि टूर्नामेंट के लिए सर साधन- संसाधन उनकी ओर से मुहैया कराया जाता है। टूर्नामेंट में शामिल टीमों को फुटबॉल और सभी खिलाड़ियों को आकर्षक नमो जर्सी भी भेंट किया जाता है। विधायक मनीष जायसवाल के द्वारा 2016 से लगातार टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। पहली बार वर्ष 2022 में टूर्नामेंट की बढ़ती लोकप्रियता को देखकर इसका विस्तार हजारीबाग जिले के इचाक और डाड़ी प्रखंड में किया गया था और वर्तमान वर्ष बड़कागांव में टूर्नामेंट जारी है। और अब 13 अक्टूबर को केरेडारी में आयोजन किया जायगा। बैठक में विशेष रूप से मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य अनिल मिश्रा, जिला मीडिया प्रभारी जयनारायण, पूर्व मंडल अध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि बद्रीनारायण सिंह,केरेडारी भाजपा मंडल अध्यक्ष कर्मचारी साव, कुणाल किशोर दुबे, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष महेश पाठक, भाजपा युवा मोर्चा के जिला मंत्री अमित प्रसाद गुप्ता, नरेश महतो,बालगोविंद सोनी, प्रीतम साव, शेर सिंह, बैजनाथ तिवारी मोहम्मद कासिम विकास कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया नए सीओ का स्वागत।
केरेडारी भारतीय जनता पार्टी केरेडारी इकाई के कार्यकर्ताओं के द्वारा मंगलवार को केरेडारी के नए अंचलाधिकारी रामरतन वर्णवाल को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया| भाजपा कार्यकर्ताओं ने रामरतन वर्णवाल को सीओ के तौर पर कार्यभार संभालने पर हर्ष व्यक्त किया। वही केरेडारी के नए सीओ रामरतन वर्णवाल ने कहा की क्षेत्र की जनता को विश्वास में लेकर यहाँ की जनता के हित में काम करेंगे।
रिपोर्ट – अशोक बंटी राज