हजारीबाग जिला के बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र में झारखंड सरकार के पूर्व कृषि मंत्री योगेंद्र साव बड़कागांव एवं केरेडारी क्षेत्र के सभी पूजा पंडालो में दौरा किया। देवी मंडप से लेकर अश्वनी मां दुर्गा के पुजा पंडालो में माथा टेककर क्षेत्र के सुख समृद्धि बने रहे माता रानी से आशीर्वाद लिया। वही सर्वप्रथम बालूमाथ के आरा गांव में भव्य मेला कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। और दीप प्रज्जित एवं फीता काटकर मेला का उद्घाटन किया इससे पूर्व गर्म जोशी के साथ वहां के पूजा समिति के कार्यकर्ताओं ने मंत्री को स्वागत किया।
और सॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। साथ ही साथ मुखिया दिनेश साव को भी सॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। फिर वापसी में अपने ग्राम निवास केरेडारी के पहरा गांव पहुंचे। पहुंचते ही पूर्व कृषि मंत्री योगेंद्र साव जिंदाबाद, अंबा प्रसाद जिंदाबाद के नारा से पूरा मेला गूंज उठा। मेला में मंत्री योगेंद्र साव ने पूजा समिति के सदस्यों को एवं मंदिर पुजारी को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। और फीता काट कर मेला का उद्घाटन किया। और मेला घूमते हुए पुरानी यादों को लेकर मिठाई भी खाएं और लोगों को खिलाए भी फिर बेलतु और गर्री कलां पूजा पंडाल में पहुंचे। वहां पर पूजा समिति की ओर से बैच देकर मंत्री को स्वागत किया गया।
फिर बड़कागांव और पकरी बरवाडीह रावण दहन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। और पकरी बरवाडीह में झांकी में राम के साथ ये भी धनुष लेकर रावण पर बाण छोड़ा रावण दहन के पश्चात मंत्री ने कहा की हम सब रावण का पुतला बना कर दहन कर रहे हैं। यह असली रावण नहीं है असली रावण तो हम सबों के क्षेत्र में घुस गया है उसे उखाड़ फेंकना जरूरी है। अभी के समय में कॉल कंपनियां ही हमारे क्षेत्र में रावण है। उसे जलाने का जरूरत है। मौके पर कंडाबेर मुखिया दिनेश साव, धीरेंद्र साव, छोटे साव, हरि साव, बालेश्वर साव, करम साव, आरा से रवि कुमार, संभू साव, गर्री कलां मुखिया हितनायरण साव, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे।
रिपोर्ट – अशोक बंटी राज