बीते सोमवार को हजारीबाग शहर के मालवीय मार्ग कालीबाड़ी के समीप गायत्री टेंट हाउस में अग्निकांड में घायल हुए लोगों से मुलाकात करने के लिए शहर के सबसे चर्चित आरोग्यम अस्पताल परिसर सांसद जयंत सिन्हा पहुंचे। जहां उनका स्वागत अस्पताल के निर्देशक हर्ष अजमेरा, प्रशासन जया सिंह एवं चिकित्सक मनीष कुमार के द्वारा किया गया। जिसके पास सांसद जयंत सिन्हा ने अग्निकांड में घायल हुए लोगों से मुलाकात की इस दौरान उन्होंने एक वर्षीय नन्हे बच्चे को अपनी गोद मे खेलाया, घायल लोगों के साथ मौजूद परिजनों से घटना के विषय में पूरी विस्तार रूप से जाना। वही 6 वर्षीय नन्ही बच्ची की मौत पर संवेदना प्रकट किया।
वहीं दूसरी और सांसद जयंत सिन्हा ने अस्पताल का निरीक्षण किया। अस्पताल की गतिविधियों से रूबरू हुए। वहीं शुक्रवार को देर शाम अग्निकांड में घायल हुए लोगों को अस्पताल से रिलीज कर दिया गया सभी लोग स्वस्थ होकर अपने घर चले गए। मौके पर सांसद जयंत सिन्हा ने कहा कि अग्निकांड की घटना काफी दुखद है, इस घटना में 6 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई है।
परिजनों के द्वारा सबसे पहले बच्ची को सरकारी अस्पताल में लाया गया था अगर वहां पर सुविधा उपलब्ध होती तो आज बच्ची हम सबों के बीच होती पर राज्य सरकार के खराब रवैया के कारण यह सब हो रहा है। साथ ही कहा की अग्निकांड में घायल हुई लोगो को हर संभव मदद पहुंचाया जाएगा। मौके पर निर्देशक हर्ष अजमेरा ने कहा की सोमवार को शहर में अग्निकांड में घायल हुई सभी लोग स्वस्थ होकर अपने घर की ओर प्रस्थान कर गए हैं साथ ही सांसद जयंत सिन्हा के प्रति आभार जताते हुए कहा कि आरोग्यम अस्पताल लोगों की सेवा के लिए हर वक्त मुस्तैद रहता है।
रिपोर्ट – अशोक बंटी राज