केरेडारी झारखंड सरकार का महत्वाकांक्षी अभियान के तहत आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम केरेडारी प्रखंड में 24 नवंबर से शुभारंभ तथा 27 दिसंबर 2023 को शांतिपूर्ण सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। जिसमे 16 पंचायत मनातु, केरेडारी, कंडाबेर, बारियातु, चट्टी बरियातु, पचड़ा, गर्री कलां, हेवाई, बेंगवरी, पताल, बुंडू, बेलतु, कराली, पांडु, पेटो, तथा सलगा, सामिल हैं। वही दिनांक 27 दिसम्बर 2023 को दो पंचायत पेटो और सलगा में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम आयोजन किया गया। पेटो पंचायत मुखिया कौशल्या देवी तथा सलगा पंचायत मुखिया पार्वती देवी अपने अपने पंचायत में कार्यक्रम को सफल बनाने में तात्पर्य रहे।
वही पेटो एवं सलगा पंचायत में बारी बारी से पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों के द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ में प्रमुख सुनीता देवी, दक्षिणी जिला परिषद अनीता सिंह, 20 सूत्री अध्यक्ष अर्जुन राम प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित कुमार, अंचल अधिकारी राम रतन वर्णवाल, विधायक प्रतिनिधि सुरेश साव, उप प्रमुख अमेरिका महतो, 20 सूत्री सदस्य रविन्द्र पाण्डे, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी सुमन कुमार, बडा बाबू उमेश कुमार, सलगा पंचायत समिती सदस्य मीना देवी, पेटो पंचायत समिति सदस्य अरविंद साव, मंडल अध्यक्ष सलामत अंसारी, 20 सूत्री सदस्य सह झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रखंड चंद्रिका रजक, पंचायत सचिव, उप मुखिया, सभी वार्ड सदस्य, एवं उपस्थित अतिथियों के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया। वही संचालन पंचायत सचिव रोहित राज, एवं एजीएम रवि राजा ने की, शिविर में भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित हुए व अपने-अपने समस्याओं को लिखित तौर पर ग्रामीण आवेदन दिए। वही पेटो पंचायत के शिविर में कुल आवेदन 1316 प्राप्त हुए, जिसमें 786 स्वीकृत की गई। तथा 530 लंबित रहा। वही सलगा पंचायत में कुल आवेदन 962 प्राप्त हुए जिसमें 464 आवेदन को स्वीकृत गई। तथा 498 लंबित रहा जिसका प्रक्रिया जारी है। राज्य सरकार के द्वारा संचालित कई योजनाओं का लाभ ग्रामीणों को दिया गया।
24 नवंबर से 27 दिसंबर अंतिम चरण तक कार्यक्रम को सफल बनाने में जनता के बीच तात्पर्य रहे, प्रखंड सह अंचल पदाधिकारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि।
झारखंड सरकार द्वारा परिसंपत्ति में अबुवा आवास, पेंशन, राशन कार्ड, पशुधन, केसीसी, जॉब कार्ड, सोना सोबरन धोती साड़ी, आवासीय, जाति, आय, लगान रसीद, विद्युत, भूमि प्रतिवेदन, पेयजल, पशु दवा, सावित्री फुले झानों, गुरु जी, कंबल, नाम सामिल हैं। जो वितरण किया गया। वही मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत लोगों को रोजगार के लिए ऋण उपलब्ध कराया गया।
शिविर में जन्म प्रमाण पत्र एवं मृत्यु प्रमाण पत्र लोगों को निर्गत किया गया। मौके पर पंचायत सचिव, मनरेगा लेखा सहायक पुरान साव, कंप्यूटर सहायक शशिकांत पाठक, अबुआ आवास से प्रखंड समन्वयक विकास कुमार, कंप्यूटर सहायक चिरंजीव कुमार, सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लिपिक सुखवंत कुमार, कंप्यूटर सहायक में मदन प्रजापति, कंप्यूटर ऑपरेटर जितेंद्र कुमार, 15वीं वित्त आयोग दिलीप कुमार दास ज्वाला कुमार कनीय अभियंता, खाद आपूर्ति विभाग पदाधिकारी उमाशंकर प्रसाद, कंप्यूटर ऑपरेटर भुवनेश्वर कुमार, कल्याण विभाग पदाधिकारी प्रशांत कुमार जन सेवक, कृषि विभाग पदाधिकारी तैयब हुसैन जनसेवक सुभाष कुमार बीटीएम, प्रखंड समन्वयक सचिन कुमार, एटीएम मोहम्मद जोया, मोo इमरान, कंप्यूटर सहायक अशोक कुमार साव, सहित स्वास्थ्य विभाग, बाल विकास परियोजना, पशुपालन, जेएसएलपीएस , बिजली विभाग, राजस्व विभाग, श्रम विभाग, विकाश साव, सभी वार्ड सदस्य, रोजगार सेवक, बीएफटी अलावा कई लोग शामिल थे ।
रिपोर्ट – अशोक बंटी राज