बरही (हजारीबाग) अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शनिवार को बरही थाना परिसर में सीओ रामनारायण खलको के अध्यक्षता में शांति समिति का बैठक किया गया। बैठक का संचालन बरही थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रोहित कुमार सिंह ने किया। बैठक में थाना प्रभारी रोहित कुमार सिंह ने सभी समुदाय के लोगों से भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है।
साथ ही साथ उन्होंने 22 जनवरी को पुलिस प्रशासन को अलर्ट रहने की बात भी कही। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह के अपवाह फैलाने पर असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सामाजिक कार्यकर्ताओ ने कहा कि 500 वर्ष बाद भगवान राम घर आ रहे है। आज हम उन्हीं के दिखाए रास्ते पर चलकर मर्यादा पुरुषोत्तम को बनाए रखना है। इसके लिए हम सभी सनातनी को अपने क्षेत्र के मंदिरों में सुबह से ही कार्यक्रम में जुड़ जाना है। साथ ही साथ उन्होंने कहा की उस दिन मंदिरों में बरही के हर एक छोटे बड़े मंदिरों में पूजा पाठ किया जायेगा।
बैठक में जिला जीप उपाध्यक्ष सह संघ के प्रदेश अध्यक्ष किशुन यादव, बीडीओ क्रिस्टीना रिचा इंदवार, सांसद प्रतिनिधि गणेश यादव, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर, सद्भावना विकास मंच अध्यक्ष राज सिंह चौहान, जीप सदस्या प्रीति गुप्ता, जीप प्रतिनिधि गुरुदेव गुप्ता, भाजपा युवा नेता रितेश गुप्ता, बरही पश्चिमी मुखिया शमशेर आलम, मुखिया मनोज कुमार, मुखिया यास्मीन तबस्सुम, विकास सिंह, नारायण यादव, कांग्रेस नेता मो तौकीर, विधायक प्रतिनिधि सह पंसस मो तैयब अंसारी, समाजसेवी भगवान केशरी, राजेश केशरी उर्फ मेवालाल, पंसस जीतू ठाकुर, शिवा निषाद, संतोष निषाद, बंटी सिंह एवं मोहन प्रजापति सहित कई अन्य मौजूद थे।
रिपोर्ट – अशोक बंटी राज