केरेडारी – एनटीपीसी चट्टी बरियातु कोयला खनन परियोजना के द्वारा बढ़ रही कड़ाके की ठंड एवं कुहासा के मौसम को देखते हुए, परियोजना प्रभावित जोरदाग गाँव में जरूरतमंद व्यक्तियों को सोमवार को कंबलों का वितरण किया गया। इस अभियान में 800 कंबलों का वितरण किया गया। इस मौके पर मुखिया महेश प्रसाद साव मौजूद थे। परियोजना ने इस महीने पहले ही 1500 कंबलों का वितरण चट्टी बरियातु पंचायत के पगार और चट्टी बरियातु गाँव में कर चुका है। इस अभियान में इसके अलावा चट्टी बरियातु कोयला खनन परियोजना द्वारा पेटो पंचायत में भी 500 कंबलों का वितरण इस माह मे किया गया था।
जल्द ही चट्टी बरियातु परियोजना द्वारा सभी जरूरत ग्रामीण लोगों के बीच कंबल वितरण किया जाएगा। कंबल वितरण को लेकर सुबह से ही गावों में जरूरतमंदों की भीड़ लगने लगी थी। यह कंबल वितरण का कार्य चट्टी बरियातु कोयला खनन परियोजना द्वारा अपने निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व के अंतर्गत आयोजित किया गया था। इस मौके पर परियोजना के वरिष्ठ प्रबंधक बी नवीन कुमार और जनसंपर्क अधिकारी निकेश सिंह ने उपस्थित हो कर कार्यक्रम को सफल बनाया।
यह वितरण समारोह चट्टी बरियातु द्वारा परियोजना प्रभावित गावों में वृद्ध व्यक्तियों एवं महिलाओं के लिए बहुत ही लाभकारी रहा है और आगे भविष्य में भी ऐसे वितरण समारोह एनटीपीसी चट्टी बरियातु परियोजना द्वारा स्थानिय लोगों कि सुविधा के लिए आयोजित किए जाते रहेगें।
रिपोर्ट – अशोक बंटी राज