पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार सिंह हजारीबाग के निर्देशानुसार दिनांक-03 फरवरी 2024 को पु०नि० जगलाल मुण्डा, पु०नि० बरही अंचल, हजारीबाग के नेतृत्व में अवैध अफीम की खेती एवं अफीम की खरीद- बिक्री पर रोक-थाम हेतु एक सुंयुक्त छापामारी दल का गठन किया गया।
उक्त संयुक्त छापामारी दल ने चौपारण थानान्तर्गत ग्राम मोरानिया के तारा डबर जंगल एवं पहाडी फलगु नदी के किनारे में लगभग 60 से 65 एकड वन क्षेत्र भूमि पर लगे अफीम को एक दर्जन से अधिक ट्रैक्टर लगाकर सम्पूर्ण विनिष्ट किया गया। इस संदर्भ में थाना प्रभारी चौपारण ने दोषियों को चिन्हित कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
साथ ही आस-पास के ग्रामीणों को नशा मुक्ति उन्मूलन के संबंध में आवश्यक जानकारी देते हुए अफीम का खेती / सेवन नही करने हेत जागरूकता अभियान चलाते हुए ग्रामीणों से अफीम की खेती करने वाले लोगों की सूचना पुलिस को गुप्त रूप से उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है।
इस तरह का अभियान आगे भी जारी रहेंगे तथा इस अवैध कारोबार में शामिल व्यक्तियों के विरूद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जायेगी। छापा मारी दल में CRPF -22 बटालियन के सहायक समादेष्टा, मनमोहन ठाकुर वन विभाग से वनरक्षी अयूब अंसारी तथा वन विभाग की टीम एवं पु०अ०नि० अरूण कुमार रवाणी, चौपारण तथा सी०आर०पी०एफ०-22 बटालियन के जवान एवं थाना के रिर्जव गार्ड के जवान शामिल थे।
रिपोर्ट – अशोक बंटी राज