केरेडारी प्रखण्ड अंर्तगत पंचायत बारियातु ग्राम गर्री खुर्द के राणा बागी में कांग्रेस पार्टी का भव्य मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का अध्यक्षता एवं संचालन कार्यक्रम की अध्यक्षता केरेडारी प्रखंड अध्यक्ष सह 20 सूत्री उपाध्यक्ष रविंद्र कुमार गुप्ता ने की एवं सहयोग में विधायक प्रतिनिधि सुरेश साव शामिल रहें। वही केरेडारी प्रखंड के सक्रिय आजसु कार्यकर्ता प्रभु सोनी ने सैकड़ो की संख्या में महिला एवं पुरुष सक्रिय आजसू कार्यकर्ताओं ने आजसु पार्टी छोड़कर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
सभी लोगों का पूर्व मंत्री योगेंद्र साव,विधायक अंबा प्रसाद, जिला अध्यक्ष शैलेंद्र यादव, रघु जयसवाल सहित कई लोगों ने फूलमाला पहनाकर पार्टी में स्वागत व अभिनंदन किया। कार्यक्रम की शुरुआत में बरवाडीह से सैकड़ो की संख्या में गाजे बाजे के साथ कांग्रेस कार्यकर्ता पैदल मार्च करते हुए बड़कागांव चौक पहुंचे। इस दौरान आजसू पार्टी से कांग्रेस में शामिल हुए।कार्यक्रम शुरू करने से पहले प्रभु सोनी और उनके सहयोगी साथी कार्यकर्ताओं के द्वारा विधायक अंबा प्रसाद एवं पूर्व मंत्री योगेंद्र साव का बड़कागांव पहुंचने पर फूलमाला पहनकर स्वागत किया।
सैकड़ो की संख्या में मोटरसाइकिल रैली निकालकर गर्री खुर्द देवी मंडप में गाजे बाजे के साथ लाया गया। विधायक एवं पूर्व मंत्री ने देवी मंडप में माथा टेका और आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक अंबा प्रसाद ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र वासियो ने जो प्यार और आत्मविश्वास दिया है उसके लिए मैं क्षेत्र वासियों को नमन करती हूं। आगे उन्होंने कहा कि कार्यकाल के पहले दिन से ही जन सेवा में समर्पित रही हूं, क्षेत्र वासियों के सुख-दुख में सदैव खड़ी रहूंगी।
पूर्व मंत्री योगेंद्र साव ने कहा कि बाहरी लोगों का क्षेत्र में गिद्ध नजर है लेकिन उनकी मंशा पूरा नहीं होने देंगे। आगे पूर्व मंत्री ने कहा कि बड़कागांव विधानसभा वासियों के हित में आंदोलन किया उनके हक के लिए लड़ाई की जिसके कारण मुझे एवं मेरी पत्नी पूर्व विधायक निर्मला देवी को जेल जाना पड़ा, यहां तक की राज्य से बाहर भी कर दिया गया। बेटा अंकित राज को भी जेल भेज दिया गया। मैं जनता के हित की लड़ाई के लिए हमेशा खड़ा रहा हूं। इस दौरान सैकड़ो की संख्या में महिला पुरुषों एवं आजसू के सक्रिय कार्यकर्ता के साथ कांग्रेस पार्टी के सदस्यता ग्रहण करने के बाद प्रभु सोनी ने कहा कि इस वर्ष विधानसभा चुनाव में आजसू पार्टी को बड़कागांव विधानसभा से बाहर करने की बात कही। उन्होंने कहा कि हम लोगों को 200 किलोमीटर दूर का बाहरी विधायक नहीं चाहिए, हमें अपना घर का विधायक चाहिए, घर की बहन घर का भाई विधायक बनेगा। 2024 के चुनाव में अंबा प्रसाद को फिर से विधायक बनाना है।
आगे उन्होंने कहा कि 15 साल पार्टी का झंडा ढोने के बाद भी सिर्फ दर्द मिला है, पुराना कार्यकर्ता होने के बावजूद रोशन लाल चौधरी ने दुख में साथ नहीं दिया। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में केरेडारी प्रखंड के हजारों आजसु पार्टी के कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल होंगे। सदस्यता ग्रहण करने वाले में 15 वर्ष पुराने आजसू के सक्रिय कार्यक्रता प्रभु सोनी, भुनेश्वर साव, त्रिभुवन सोनी, बबलू सोनी,राजेश कुमार, वासुदेव राम, नीलेश सोनी, रविंद्र कुमार, कैलाश सोनी, शंकर सोनी, विनोद सोनी, चेतलाल साव, होरिल साव, खेमलाल राम, पंकज राम, केदार कुमार, दीपक राणा, विशाल कुमार वर्मा, आनंद महतो, चंपा देवी, बसंती देवी, सरिता देवी, रीता देवी, किरण देवी, कांति देवी, रजनी देवी, कुंती देवी, शकुंतला देवी, मुन्नी देवी, चंचला देवी, डोली कुमारी, उर्मिला देवी, रिंकी देवी, सुमन देवी, गंगा देवी, मुनिता देवी, नवंती देवी, नेमानी देवी, बाबूलाल महतो, विष्णु राणा, आनंद कुमार,किशोर कुमार, दिनेश्वर कुमार, गणेश सोनी, कृष्णा राम, विवेक सोनी, अर्जुन सोनी, आशीष कुमार सहित सैकड़ो के संख्या में आजसू के सक्रिय कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी का दामन थामा। मौके पर मुख्य रूप से कांग्रेस जिला अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार यादव, बड़कागांव प्रखंड अध्यक्ष विशेश्वर नाथ चौबे, कंडाबेर मुखिया दिनेश साव, गर्री कलां मुखिया हितनारायण साव, बेलतू मुखिया जितनी देवी, चंदन गुप्ता, दिलदार अंसारी, पंचायत अध्यक्ष बालेश्वर साव, सुरेश राम, किशोर राणा, मंडल अध्यक्ष सलामत अंसारी, राजेश साव, बारियातु मुखिया प्रतिनिधि विकास कुमार, इंटक प्रदेश सचिव अंकित राज, युवा प्रखंड अध्यक्ष बड़कागांव आनंद मेहता, पूर्व विधायक प्रतिनिधि मुकेश ठाकुर, गणेश साव, मनोज साव, पंचायत अध्यक्ष मेहंदी हसन, गौतम कुशवाहा,बबलू कुमार, युवा समाजसेवी रोहित सिंह, समाजसेवी दीपू साव, राजेश साव,सहित भारी संख्या में महिला पुरुष मौजूद थे।
रिपोर्ट – अशोक बंटी राज