हजारीबाग जिला के केरेडारी प्रखंड क्षेत्र पंचायत कंडाबेर में एनटीपीसी पकरी बरवाडीह नॉर्थ वेस्ट के द्वारा महिलाओं के लिए सिलाई प्रशिक्षण केंद्र खोला गया। जिसका उद्घाटन एनटीपीसी के महाप्रबंधक पंकज ध्यानी, उप महाप्रबंधक संजीत कुमार सेनापति वरिष्ठ पदाधिकारी कमला राम रजक, संयुक्त रूप से विधिवत दीप प्रज्वलित एवं फीता काटकर किया। मौके पर कार्यपालक सिद्धि गुप्ता, कोयना कुमारी, सतीश कुमार, रजनीश कुमार, मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत मुखिया दिनेश साव एवं सभा संचालन अशोक बंटी राज ने किया।
कार्यक्रम के पूर्व में ज्ञान ज्योति विद्या मंदिर के छात्राओं के द्वारा एनटीपीसी के अधिकारियों को फूल बरसा कर एवं स्वागत गीत गाकर अभिनंदन किया गया। तथा कोर कमेटी द्वारा एनटीपीसी के अधिकारियों को बुके देकर एवं सॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। वही मौके पर सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र के महिला बबिता देवी ने बताया कि नारी सशक्तिकरण के लिए जो यह कार्य किए गए है, हम सभी के लिए बहुत अच्छा है। हम सभी महिलाएं एनटीपीसी को आभार व्यक्त करती हूं। महाप्रबंधक पंकज ध्यानी ने कहा की परियोजना प्रभावित क्षेत्रों में आगे भी इसी तरह प्रशिक्षण केंद्र खोलकर महिलाओं एवं बच्चियों को महिला शक्तिकरण से जोड़ा जाएगा। ताकि प्रशिक्षण कर रोजगार के लिए भटकना न पड़े। और अपने पैरों पर खड़े हो सके।
बहुत खुशी हुई हमे आप सभी से मिलकर इस गांव में महिलाएं जागरूकता हैं। और कार्य करने में रुचि रखते है। उप प्रबंधक संजीत कुमार सेनापति ने कहा की प्रवाहित क्षेत्र में लगातार एनटीपीसी के द्वारा कार्य किए जा रहे हैं। जिससे लोगों को काफी लाभ मिल रहा है।
वही वरिष्ठ पदाधिकारी कमला राम रजक ने कहा कंपनी के अधिकारियों द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है कि क्षेत्र में कोई ऐसा कार्य रुके नहीं जिससे आम जनों की परेशानी हों।
इन सभी कार्यो में मुखिया दिनेश साव का बहुत बड़ा प्रयास रहा जिससे आज सफलता आप सभी को मिली है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में सैकड़ो महिला उपस्थित थी।
मौके पर महेश पाठक, राजेश्वर साव, हरि मंडल, बालेश्वर साव, किशोर राणा, रामचन्द्र साव, सहित महिलाएं उपस्थित थी।
रिपोर्ट – अशोक बंटी राज