हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद सह अध्यक्ष, वित्त संबंधी संसदीय स्थाई समिति जयंत सिन्हा के सांसद प्रतिनिधि, हजारीबाग भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष सह लोकसभा चुनाव संचालन समिति के संयोजक टुन्नू गोप के नेतृत्व में विष्णुगढ स्थित रमुवा में मां काली की पूजा अर्चना में शामिल होकर इस बार हजारीबाग लोकसभा से भाजपा के प्रत्याशी को 5 लाख से अधिक मतों से विजय दिलाने के लिए मां काली से कामना किया।
श्री गोप ने इस अवसर पर कहा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इस बार 400 पार कर पुनः देश में भाजपा की मजबूत सरकार बनेगी। मां काली यह भी कामना करता हूं की देश में एक मजबूत सरकार बने और भारत आर्थिक रूप मजबूत होकर पूरी दुनिया में तीसरी शक्ति के रूप में स्थापित होकर अलग पहचान बने।
इस अवसर पर मुख्य रूप से मांडू विधानसभा क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि बिपीन कुमार सिन्हा,सांसद प्रतिनिधि विनोद कुमार “बिगन”,सांसद जयंत सिन्हा जी के निजी सचिव आशीष सिंह, सांसद प्रतिनिधि रविन्द्र कुमार लाल,सांसद जयंत सिन्हा जी के मीडिया प्रभारी अनिल सिन्हा सहित सैकड़ों भाजपा कार्य करता उपस्थित हुए।
रिपोर्ट – अशोक बंटी राज