जिला विधिक सेवा प्राधिकार, हजारीबाग व जिला प्रशासन के तत्त्वाधान में नगर भवन में जिला स्तरीय मेगा विधिक सेवा सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित प्रधान एवं जिला सत्र न्यायाधीश सत्य प्रकाश सिन्हा, उपायुक्त नैंसी सहाय, पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार सिंह, डालसा सचिव, निदेशक समाजिक सुरक्षा पदाधिकारी निवेदिता राय द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया।

मौके पर अपने संबोधन में प्रधान एवं जिला सत्र न्यायाधीश सत्य प्रकाश सिन्हा ने कहा कि इस तरह के शिविर के आयोजन का एक मात्र उद्देश्य लोगों को उनके अधिकार, सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना है और हर जरूरतमंद तक लाभ पहुंचाना है। उन्होंने ने आम लोगों से स्वयं योजनाओं का लाभ लेने एवं दूसरे को भी इसकी जानकारी देने की अपील की। ताकि समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजना की जानकारी हो और उसका लाभ उठाकर वह अपने जीवन स्तर को बेहतर कर समाज को आगे बढ़ाएं।उपायुक्त नैंसी सहाय ने अपने संबोधन में कहा कि यह शिविर जिले के सभी 16 प्रखंडो ने आयोजित किए जा रहे है उन्होंने शिक्षा और महिला सशक्तीकरण पर बल दिया और कहा कि इन दोनों की भूमिका समाज के उन्नति में अहम है। लोगों के शिक्षित होने से ही उनमें जागरूकता होगी और फिर वे अपने अधिकारों के प्रति जानकार होंगे और विकसित बनेंगे। और समाज के उन्नत होने से ही देश उन्नति के पथ पर अग्रसर होगा। इस तरह के शिविर के आयोजन का उद्देश्य को आगे भी बरकरार रखने की बात कही। पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार सिंह ने आम लोगों से स्वयं योजनाओं का लाभ लेने एवं दूसरे को भी इसकी जानकारी देने की अपील की।

लाभुकों के बीच परिसंपत्ति का किया गया वितरण –

जिला स्तरीय मेगा विधिक सशक्तिकरण शिविर में शिक्षा विभाग से 5 छात्रों को जाति प्रमाण पत्र, एनएससी बोस आवासीय विधालय के 5 छात्रों के बीच पुस्तक का वितरण किया गया।अबुआ आवास योजना का स्वीकृति पत्र

सदर प्रखंड के 5 लाभुकों को अबुआ आवास योजना का स्वीकृति पत्र वितरण किया गया। कृषि विभाग 3 लाभुकों को केसीसी ऋण एवं 2 लाभुकों को मिट्टी जांच की स्वीकृति दी गई। जन्म मृत्यु विभाग 3 मृतकों के परिजनों को मृत्यु प्रमाण पत्र सौंपा गया। कल्याण विभाग द्वारा दो दिव्यांगो को ट्राई साइकिल एवं टू व्हीलर व्हील चेयर का वितरण किया गया। जेएसएलपीएस के दो सखी मंडल जिनमें संतोषी सखी मंडल को 1 करोड़ सात लाख का बैंक लिंकेज एवं करवेकलां महिला अंकुल संगठन को 40 लाख का सीआईएफ ऋण की स्वीकृति प्रदान की गई।आपूर्ति विभाग द्वारा 5 लाभुकों के बीच धोती साड़ी वितरण किया गया।बाल विकास परियोजना विभाग द्वारा 8 छात्राओं को सावित्रीबाई फुले की राशि का वितरण। पशुपालन विभाग के द्वारा 3 लाभुकों को पोल्ट्री फार्म खोलने हेतु चूजा का वितरण किया गया।

मनरेगा योजना

के तहत तीन लाभुकों को बिरसा सिंचाई कूप संवर्धन योजना का लाभ दिया गया। मनरेगा के 100 दिन पूरा करने वाला लागू को सम्मानित किया गया। मनरेगा बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत एक लाभुक को आम बागवानी योजना से जोड़ा गया।

मुख्यमंत्री पशुधन योजना

के अंतर्गत 2 लाभुकों की पशु शेड निर्माण की स्वीकृति दी गई।पांच लाभुकों को पेंशन योजना से जोड़ा गया तथा 15वें वित्त योजना से पांच योजनाओं को प्रशासनिक स्वीकृति दी गई। स्वीप अंर्तगत मतदाता जागरूकता अभियान को लेकर उपस्थित छात्र छात्राओं के बीच मतदाता जागरूकता का शपथ पाठ भी किया गया।

रिपोर्ट – अशोक बंटी राज

By Shivani

error: Content is protected !!