हजारीबाग जिला के कई प्रखण्ड अंतर्गत पंचायत के पंचायत सचिव को स्थानान्तरित किया गया। बता दें दिनांक 16 फरवरी 2024 को उपायुक्त नैंशी सहाय हजारीबाग की अध्यक्षता में पंचायत सचिव संवर्ग के जिला स्तरीय स्थापना समिति की बैठक में लिये गये निर्णय के क्रम में निर्गत कार्यवाही का ज्ञापांक-132/ग्रा०पं० दिनांक 19 फरवरी 2024 के आलोक में नीचे वर्णित पंचायत सचिवों को स्थानान्तरित करते हुए उनके नाम के सामने अंकित प्रखण्ड में पदस्थापित किया जाता हैः-पंचायत सचिव का नामवर्तमान पदस्थापन प्रखण्डस्थानान्तरण/पदस्थापन किया गया।
1. मो० हकीम मियां, केरेडारी पदस्थापन से चलकुशा प्रखण्ड स्थानान्तरण किया गया।
2. मंजीत कुमार सिंह वर्तमान केरेडारी स्थानान्तरण करते हुए डाड़ी प्रखण्ड किया गया।
3. गोकुल महतो वर्तमान पदस्थापित से कटकमदाग को स्थानान्तरण करते हुएकेरेडारी प्रखंड किया गया।
4. सुरेश राम विष्णुगढ़ पदस्थापनसे कटकमदाग स्थानान्तरण किया गया।
5. सुरेन्द्र प्रसाद पदस्थापन चौपारण से अब विष्णुगढ़ स्थानान्तरण किया गया।6, जुगू महतो चलकुशा पदस्थापन से ईचाक स्थानान्तरण किया गया।
7. पुरन पासवान वर्तमान चलकुशा पदस्थापन से चुरचू स्थानान्तरण किया गया।
8. विश्वजीत कुमार दूबे टाटीझरिया पदस्थापन से बरकट्ठा स्थानान्तरण किया गया।
9.गुड़िया रानी बरकट्ठा प्रखंड से से टाटीझरिया स्थानान्तरण किया गया।
10. मनोज कुमार दूबे ईचाक से सदर प्रखण्ड स्थानान्तरण किया गया। उक्त क्रमांक 09 एवं 10 के पंचायत सचिव को उनके द्वारा दिए गए अभ्यावेदन के आधार पर स्थानान्तरण किया गया है।
जिन्हें स्थानान्तरण यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। सभी स्थानांतरित पंचायत सचिवों को आदेश दिया गया कि अगले आदेश निर्गत होने की तिथि से एक सप्ताह के अन्दर नव-पदस्थापित प्रखण्ड में अपना योगदान देना सुनिश्चित करेंगे। संबंधित। वही प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि वैकल्पिक व्यवस्था करते हुएस्थानान्तरित पंचायत सचिव को यथाशीघ्र विरमित करना सुनिश्चित करेंगे। पंचायत सचिवों का माह मार्च 2024 का वेतन भुगतान नव-पदस्थापित प्रखण्ड से किया जाएगा।
रिपोर्ट – अशोक बंटी राज