झारखंड में 24 IPS अधिकारियों को इधर से उधर किया गया। जिसमे स्पेशल ब्रांच के डीआईजी मनोज रतन चोथे को कोल्हान का डीआईजी बनाया गया है। सरायकेला एसपी विमल कुमार को रामगढ़ एसपी बनाया गया है।
वहीं, लातेहार एसपी अंजनी अंजन को रांची का नया रुरल एसपी बनाया गया है। रांची के ग्रामीण एसपी मनीष टोप्पो अब सरायकेला खरसांवा के नये एसपी होंगे।
वेटिंग फॉर पोस्टिंग IPS सुमित कुमार अग्रवाल रांची के ट्रैफिक एसपी बनाये गये हैं। वहीं, ASP मुख्यालय-1 मूमल राजपुरोहित को स्पेशल ब्रांच का एसपी बनाया गया है। बाकी कौन से अधिकारी को कहां भेजा गया… देखें पुरी लिस्ट।
रिपोर्ट – अशोक बंटी राज