बड़कागाँव – प्रखंड अन्तर्गत सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्र बलोदर से गोबरदाहा तक मुख्यमंत्री सड़क योजना के तहत कालीकरण सड़क का निर्माण कार्य हो रहा था। बीती रात को तृतीय प्रस्तुति सम्मेलन कंपनी के द्वारा कार्यस्थल पर पहुंच कर निर्माण कार्य के लगे जेसीबी मशीन को आग के हवाले कर दिया। सूत्रों से पता चला की रात्रि लगभग 12 बजे 15 से 20 की संख्या में लोग आए और नारेबाजी करने लगे।
इस बीच तीन बार जोरदार धमाका भी हुआ। जेसीबी मशीन को आग के हवाले करने के बाद टी पी एस सी संगठन के नाम से एक धमकी भरा पर्चा भी छोड़ा गया है। पर्चे में लिखा गया है। की मुंशी से बात किया जा रहा है लेकिन संगठन की बात को अनदेखा किया जा रहा है।
संगठन से बात किए बिना कार्य चालू नही किया जाए। अनदेखा करने पर फौजी करवाई की जाएगी। बात नही सुनने पर ठेकेदार और मुंशी का खोपड़ी खोल दिया जाएगा। हमले की जिम्मेवारी धर्मवीर जी के नाम से लिया गया है।
रिपोर्ट – राज कुमार किशोर