केरेडारी प्रखंड अंतर्गत कंडाबेर पंचायत मुखिया दिनेश साव होली पर्व को शांति पूर्ण मानाने को लेकर अपने कंडाबेर के जोगड़वा आवासीय कार्यालय में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रमुख सुनिता देवी, पंचायत के विभिन्न टोला मुहल्ला के जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवी, समाजसेवी, सहित सम्मानित पत्रकार बंधु शामिल हुए। होली पर्व की अनुभूति व गुलाल लगाकर एक दूसरे को शुभकामनाये दिया। मौके पर मुखिया दिनेश साव ने कहा गांव में होली पर्व को शांति से मनाने की अपील किया। व पंचायत वासियो को रंगो का त्योहार होली की बधाई दी।
इस अवसर पर मुखिया दिनेश साव ने असहाय विधवा महिलाएं एवं वैसे गरीब परिवार है जो होली महा पर्व में किसी चीज का एहसास ना हो इसी को लेकर सैकड़ो से अधिक परिवारों को राशन किट वितरण किया। जिसमे चावल, आटा, तेल, दाल, चीनी , मैदा, पकवान सामग्री राशन , अबीर गुलाल इत्यादि शामिल हैं। राशन पा कर मुखिया दिनेश साव को महिलाओं ने भाउक हो कर धन्यवाद देते हुए आशीर्वाद दिया। और महिलाओं ने कहा कि पूरे पंचायत के जनता को एक परिवार समझने वाले पहली बार देखा हूं।
हम लोगो को मुखिया नही बेटा मिला हैं। जो हर घर का ख्याल रखते हुए हर सुख दुःख में हिस्सा लेते हैं। चाहें किसी के घर में बेटी की शादी हो या किसी को मृत्यु हो जाए। सबको भला करते हैं। मुखिया दिनेश साव ने पंचायत के समस्त ग्रामीणो से अपील होगा की प्रत्येक वर्ष के भाती इस वर्ष भी होली पर्व शांति सौंदर्य ढंग से मानना है। ग्रामीणों के साथ भाईचारगी बनाकर एक दूसरे को रंग अबीर लगाना है।
आचार संहिता को देखते हुए किसी तरह का अपवाह एवं अशांति बनाने का काम कोई भी व्यक्ति नहीं करेंगे। अन्यथा उसे पर कार्रवाई हो सकती है। आगे कहा राशन किट इसलिए उपलब्ध किया हुं। ताकि होली पर्व में किसी तरह का कोई कमी महसूस ना करें। तमाम पंचायत वासी मेरे घर परिवार जैसा हैं। दुर्गा पूजा हो या रामनवमी पूजा होली बकरीद पर्व तथा सर्दी में गरम कपड़ा कंबल जैसे वितरण करते रहते हैं।
लोगों को मदद करना मेरा पहला कर्तव्य है। मैं चुनाव से पहले भी मदद करते रहें और अभी भी मदद करने के लिए तत्पर हूं। किसी भी तरह के त्यौहार में कोई परेशानी हो तो आप मुखिया दिनेश साव से संपर्क कर सकते हैं।
वही कार्यक्रम में रंग गुलाल से सराबोर हुए लोग गांव के संगीत मण्डली के धुन पर होली की गीतों पर पुरा दिन झूमते रहे है। मौके पर कई वार्ड सदस्य, गांव के ग्रामीण जनता, प्रतिनिधिगण पूर्व जनप्रतिनिधिगण, सम्मानित मीडिया के बंधु पंचायत के बुद्धिजीवी कार्यक्रम में शामिल थे।
रिपोर्ट – अशोक बंटी राज