रांची झारखंड
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने लोकसभा निर्वाचन के चौथे चरण एवं झारखंड राज्य के पहले चरण में 13 मई 2024 को होने वाले मतदान को लेकर शनिवार को 12- लोहरदगा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के मांडर स्थित विभिन्न मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान रांची जिले के उप विकास आयुक्त, मांडर के प्रखंड विकास पदाधिकारी आदि साथ थे।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने पिछले चुनाव के दौरान कम वोटिंग प्रतिशत वाले मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर मतदान की तैयारियों का अवलोकन किया। उन्होंने राजकीयकृत उत्क्रमित मध्य विद्यालय, बुढ़ाखुखरा, राजकीयकृत उत्क्रमित उच्च विद्यालय महुवाजाड़ी, राजकीयकृत प्राथमिक विद्यालय, डुमरी एवं राजकीयकृत मध्य विद्यालय, कैम्बो तथा राजकीयकृत उत्क्रमित मध्य विद्यालय, गुड़गुड़जाड़ी स्थित मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्वाचन कार्य में बीएलओ सुपरवाइजर की शिथिलता पर नाराजगी जताते हुए ठीक से कार्य करने की चेतावनी दी। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के निरीक्षण के दौरान रांची के उप विकास आयुक्त, उप निर्वाचन पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, बीएलओ सुपरवाइजर सहित निर्वाचन कार्य से जुड़े अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
रांची झारखंड
अशोक बंटी राज
9835533100