केरेडारी झारखंड
केरेडारी: प्रखण्ड के बारियातु गांव में सैकड़ों लोगों ने विभिन्न राजनितिक दलों को छोड़कर भाजपा का दामन थामा व एनडीए प्रत्याशी मनीष जायसवाल को भारी मतों से विजय बनाने का संकल्प लिया। भाजपा के मंडल अध्यक्ष कर्मचारी साहू के नेतृत्व में सैकड़ों युवा व महिला पुरुष ने भाजपा का दामन थामा लिया है। इस कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि बालेश्वर कुमार, एनडीए प्रत्याशी मनीष जासवाल के छोटे भाई निसिकांत जायसवाल भी मौजूद थें। भाजपा में शामिल हुए लोगों ने पीएम नरेंद्र मोदी और हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल को भारी मतों से विजय बनाने का संकल्प लिया।
कांग्रेस छोड़कर कई युवा व महिला ने भाजपा का दामन थामा।
कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले हरदयाल साहू, पंचायत समिति सदस्य जागेश्वर साहू, रामेश्वर साहू राजेश साहू, शंकर साहू, खुदूष मियां, खीरोया देवी, विनोद गोस्वामी, दु:खू साव, पूर्व मुखिया रामेश्वर साहू, वार्ड सदस्य प्रतिनिधि गौतम साहू, वार्ड सदस्य वीना देवी, का नाम शामिल है। इन सबों ने एक साथ कहा कि भाजपा राष्ट्रीय हित और जनहित के आदर्शों पर कार्य करती है जिससे प्रेरित होकर हम सभी ने भाजपा का दामन थाम रहा हूं और आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल को जिताने में पूरी क्षमता झोंक दूंगा। मौके पर केरेडारी मंडल अध्यक्ष कर्मचारी साव, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष शेर सिंह, उपाध्यक्ष सुनील ठाकुर, जिला कार्य समिति सदस्य महेंद्र सिंह, बड़कागांव सांसद प्रतिनिधि बालेश्वर कुमार, बद्रीनारायण सिंह, युवा मोर्चा जिला मंत्री अमित गुप्ता, युवा मोर्चा मंत्री पवन रजक, प्रीतम साहू, विकास कुमार साहू, पूर्व मुखिया नीतू कुमारी, विनोद गोस्वामी, अनिल सिंह, सविता देवी, रेखा देवी, सोहन गोस्वामी, सीताराम गोस्वामी, पूर्व मुखिया रामेश्वर साहू सहित अन्य कार्यकर्त्ता मौजूद थे।
ब्यूरो रिपोर्ट हजारीबाग
अशोक बंटी राज
9835533100