• Home
  • झारखंड
  • बड़कागांव में आस्था का महापर्व छठ पूजा धूमधाम से हुआ सम्पन्न
Image

बड़कागांव में आस्था का महापर्व छठ पूजा धूमधाम से हुआ सम्पन्न

Spread the love

झारखंड- हजारीबाग जिले के बड़कागांव आस्था का महापर्व छठ पूजा सोमवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ समापन हो गया। प्रखंड के लगभग 7 हजार घरों में छठ महापर्व किया गया। छठ व्रतियों ने रविवार को अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य दिया, वहीं दूसरे दिन सोमवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दिया। इस दौरान बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद, भाजपा नेता रोशन लाल चौधरी ने बड़कागांव के कई छठ घाटों पर जाकर छठ ब्रतीयों से मुलाकात की व शुभकामनाएं दी।

छठ महापर्व को लेकर प्रखंड के तमाम छठ घाटों को दुल्हन की तरह सजाया गया था। स्थानीय छठ पूजा समितियों द्वारा व्रतियों के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई थी। हर तरफ छठी मैया की गीत एवं जयकारे से छठ घाट गूंजायमान हो रहा था। आस्था का केंद्र बड़कागांव सूर्य मंदिर में भगवान सूर्य देव की पूजा के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं के काफी भीड़ देखी गई।

यह भी पढ़ें- गोड्डा जिले के धमनी बाजार में धूमधाम से मनाई गई छठ पूजा

बड़कागांव सूर्य मंदिर, गोसाई बलिया बड़कागांव पीपल नदी, गुरु चट्टी नदी, बादम नदी, बरवाडीह नदी, तलसवार नदी, सीकरी नदी, आदि प्रखंड के तमाम 84 गांव में छठ घाट अर्घ्य देने वाले छठ व्रतियों की काफी भीड़ देखी गई। छठ घाटों में शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर बड़कागांव एसडीपीओ पवन कुमार, इंस्पेक्टर अनिल कुमार, थाना प्रभारी कुंदन कांत विमल के अलावा ओम बड़कागांव पुलिस पदाधिकारी चौकसी से करते नजर आए ।


Spread the love

Releated Posts

विश्व क्षय रोग दिवस पर एनटीपीसी केरेडारी और चट्टी बरियातु को मिला ‘निक्षय मित्र’ सम्मान

Spread the love

Spread the love‌‌NEWS BY: Pulse24 News केरेडारी , झारखण्ड – विश्व क्षय रोग (टीबी) दिवस के अवसर पर…


Spread the love
ByByPriyanka SirolaMar 25, 2025

3 दिवसीय पंचायत स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ

Spread the love

Spread the love‌‌NEWS BY: Pulse24 News गिरिडीह , झारखंड – तिसरी प्रखंड के गांधी मैदान में 3 दिवसीय…


Spread the love
ByByPriyanka SirolaMar 20, 2025

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया गया आयोजन

Spread the love

Spread the loveNEWS BY: Pulse24 News गिरिडीह , झारखंड – गिरिडीह जिले के तिसरी प्रखंड स्थित बेलवाना पंचायत…


Spread the love
ByByPriyanka SirolaMar 5, 2025

मनोज धान एवं प्रभात कुमार को दी गई भावभीनी विदाई

Spread the love

Spread the loveNEWS BY: Pulse24 News हजारीबाग , झारखण्ड – विनोबा भावे विश्वविद्यालय के कुलपति सभागार में शुक्रवार…


Spread the love
ByByPriyanka SirolaMar 4, 2025
1 Comments Text

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *