दिल्ली-हरिद्वार एक्सप्रेसवे न्यूज़: अब 1.5 घंटे में पहुंचें हरिद्वार, सहारनपुर से मिलेगी एंट्री

उत्तर प्रदेश उत्तराखंड दिल्ली भारत लेटेस्ट न्यूज़

खबर:

दिल्ली से हरिद्वार आने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। केंद्र सरकार का बहुप्रतीक्षित दिल्ली-हरिद्वार एक्सप्रेसवे बहुत जल्द शुरू होने वाला है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भारतीय उद्योग परिसंघ के एक सम्मेलन में इसका ऐलान किया है।

जानकारी के अनुसार यह एक्सप्रेसवे 51 किलोमीटर लंबा और 6-लेन का होगा। इसकी शुरुआत उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के हलगोया मुस्कम के पास से होगी और यह हरिद्वार के भड़ेरी राजपूताना के पास नेशनल हाईवे-58 से जुड़ेगा।

यह मार्ग सीधा दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर से जुड़ा है। इसके शुरू होने के बाद दिल्ली से हरिद्वार का सफर जो अभी 3 से 4 घंटे का है, वह घटकर सिर्फ डेढ़ घंटे का रह जाएगा।

बताया जा रहा है कि यह एक्सप्रेसवे अगले महीने तक शुरू हो सकता है।