RRR से 5-6 गुना बड़ी है Varanasi, राजामौली ने दिया बड़ा अपडेट।

मनोरंजन लेटेस्ट न्यूज़

एसएस राजामौली की अपकमिंग फिल्म ‘वाराणसी’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। डायरेक्टर ने खुद कंफर्म किया है कि महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा स्टारर ये फिल्म उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘RRR’ से 5 से 6 गुना बड़ी है।

राजामौली ने ब्राजील में चल रहे 50वें साओ पाउलो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में इस फिल्म पर बात की। उन्होंने बताया कि स्केल बड़ा होने के बावजूद ‘वाराणसी’ की शूटिंग RRR से कम दिनों में खत्म कर ली गई।

राजामौली ने कहा, “हमने RRR की शूटिंग 315 दिनों में पूरी की थी, जबकि वाराणसी, जो RRR से 5-6 गुना बड़ी है, उसे हमने सिर्फ 275 दिनों में पूरा कर लिया।”

उन्होंने बताया कि इसके पीछे सॉलिड प्री-प्रोडक्शन प्लानिंग रही। फिल्म की शूटिंग शुरू होने से पहले ही टीम ने सारा पेपर-वर्क और प्लानिंग पूरी कर ली थी, जिससे शूटिंग के दिन कम हो गए।

क्या है ‘वाराणसी’ की कहानी?

फिल्म की कहानी एक विशाल क्षुद्रग्रह ‘शाम्भवी’ से जुड़े वैश्विक संकट पर आधारित है, जो वाराणसी शहर के लिए खतरा बन जाता है। महेश बाबू फिल्म में रुद्र के किरदार में हैं, जो एक पुरातत्वविद और खोजकर्ता है। उसे एक खगोलीय कलाकृति से जुड़े एक खतरनाक मिशन पर भेजा जाता है, जहां उसका सामना विलेन कुंभ से होता है।

महेश बाबू के साथ प्रियंका चोपड़ा जोनास लीड फीमेल रोल में नजर आएंगी, जो इस फिल्म से भारतीय सिनेमा में वापसी कर रही हैं। विलेन कुंभा का किरदार पृथ्वीराज सुकुमारन निभा रहे हैं।

राजामौली के पिता और लेखक विजयेंद्र प्रसाद के अनुसार, फिल्म में राम और कुंभकर्ण के बीच 30 मिनट का महायुद्ध भी देखने को मिलेगा।

यह फिल्म 7 अप्रैल, 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।