बहेरी पंचायत पैक्स चुनाव में अशोक कुमार महतो विजय पर मुन्ना सिंह ने दी बधाई

झारखंड राजनीति
बहेरी पंचायत पैक्स चुनाव में अशोक कुमार महतो विजय पर मुन्ना सिंह ने दी बधाई

हजारीबाग/अशोक बंटी राज

हजारीबाग। बहेरी पंचायत में पैक्स (प्राथमिक कृषि साख समिति) का चुनाव शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न हुआ। चुनाव में अशोक कुमार महतो ने 22 मतों के अंतर से जीत हासिल कर पैक्स अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया। झारखंड सहकारिता विभाग के अधिकारी नीरज कुमार श्रीवास्तव, अनूप कुमार एवं गोपाल कुमार की उपस्थिति में चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराई गई। जीत के बाद कांग्रेस नेता मुन्ना सिंह ने नवनिर्वाचित पैक्स अध्यक्ष अशोक कुमार महतो को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उम्मीद जताई कि नवनिर्वाचित अध्यक्ष किसानों के हितों को प्राथमिकता देते हुए उनके विकास और कल्याण के लिए समर्पित भाव से कार्य करेंगे। मौके पर मुखिया पवन कुमार यादव, उप प्रमुख रविकांत सिंह, पूर्व पैक्स अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार, पूर्व जिला परिषद सदस्य अशोक कुमार महतो, राजकिशोर दास, इलियास अंसारी, शंकर राम, उमेश ठाकुर, रविंद्र कुशवाहा, अमन साव, अरुण सिंह, श्याम प्रसाद, दिलचंद राम, रोशन राम, अमित सिन्हा, रॉकी सिन्हा, प्रीतम कुमार, प्रमोद पासवान, विक्की कुमार, जितेंद्र कुमार राम, सुधीर कुमार दास, गौतम कुमार एवं मनोज पासवान सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।