बिलारी के कुशवाहा नगर में आकर्षण का केंद्र बना छठ पूजा पंडाल, तालाब के बीच सजा आस्था का भव्य दरबार

झारखंड लेटेस्ट न्यूज़

केरेडारी: प्रखंड की हेवई पंचायत अंतर्गत बिलारी गांव के कुशवाहा नगर में लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर छठ घाट को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। छठ पूजा महासमिति के सौजन्य से तालाब के बीच पानी में बनाया गया भव्य पूजा पंडाल श्रद्धालुओं के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। रंग-बिरंगे फूलों और आकर्षक सजावट से सुसज्जित पंडाल की खूबसूरती देखते ही बन रही है। तालाब के बीच बनाए गए इस अनूठे पंडाल तक पहुंचने के लिए पानी के ऊपर अस्थायी रास्ते का निर्माण किया गया है। पंडाल की आकर्षक साज-सज्जा और मनमोहक स्वरूप छठ महापर्व की धार्मिक आस्था और भव्यता को दर्शा रहा है। दूर से ही इसकी खूबसूरती लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। महापर्व को लेकर छठ पूजा महासमिति के सदस्य पूरे उत्साह और समर्पण के साथ तैयारियों में जुटे हुए हैं। घाट की सजावट से लेकर श्रद्धालुओं की सुविधा तक विभिन्न व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। छठ व्रतियों के लिए यह घाट विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। कुशवाहा नगर में छठ पूजा के अवसर पर तैयार किया गया यह भव्य पंडाल क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। आस्था, भक्ति और आकर्षक सजावट का अनूठा संगम यहां छठ महापर्व की रौनक को और भी खास बना रहा है। इसकी तैयारी को लेकर एक कमिटी का गठन किया गया है जिसमें कुणाल कुमार अध्यक्ष विकास कुमार सचिव बैद्यनाथ महतो कोषाध्यक्ष के अलावा सक्रिय सदस्य में अनुराज कुमार, संतोष कुमार, विष्णु कुमार, भुनेश्वर कुमार, तुलसी महतो, मुकेश कुमार, परमेश्वर महतो, आकाश कुमार, कुलदीप कुमार, राजेश कुमार, सुरेन्द्र महतो,सुनील कुमार, रूपलाल कुमार एवं तिलेश्वर कुमार, बालदेव महतो, विजय कुमार, महावीर कुमार, महेंद्र महतो, कृष्णा कुमार का नाम शामिल है।