विधि-विधान के साथ सम्पन्न हुई दो दिवसीय चित्रगुप्त पूजा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

झारखंड लेटेस्ट न्यूज़

हजारीबाग शहर के छठ तालाब स्थित श्री चित्रगुप्त मंदिर में दो दिवसीय भगवान श्री चित्रगुप्त जी की पूजा श्रद्धा, भक्ति और पूरे विधि-विधान के साथ हर्षोल्लासपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई। पूजा के दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर भगवान श्री चित्रगुप्त जी की पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की।पूजा के आयोजन को सफल बनाने के लिए मंदिर समिति एवं पूजा आयोजन समिति के सदस्यों ने पूरी तत्परता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। पूजा के दौरान धार्मिक अनुष्ठान, मंत्रोच्चार एवं वैदिक परंपराओं के अनुसार भगवान की आराधना की गई। वही रात्रि में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम समारोह का विशेष आकर्षण रहा। कलाकारों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित श्रद्धालुओं एवं दर्शकों का मन मोह लिया। देर रात तक मंदिर परिसर में उत्साह और उमंग का माहौल बना रहा। लोगों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया। इस आयोजन ने धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे का भी संदेश दिया। आयोजन समिति ने पूजा में शामिल होने वाले सभी श्रद्धालुओं, सहयोगकर्ताओं एवं प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग देने वाले लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। दो दिवसीय यह धार्मिक आयोजन भक्तिमय एवं उल्लासपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।